मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलीना एंडरसन से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर की चर्चा

कोपेनहेगन(डेनमार्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान कोपेनहेगन में स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलीना एंडरसन (Sweden PM Magdalena Andersson) के साथ बैठक की। दोनो…

पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलीना एंडरसन से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर की चर्चा
पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलीना एंडरसन से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर की चर्चा | फ़ोटो: TVL News

कोपेनहेगन(डेनमार्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान कोपेनहेगन में स्वीडन की प्रधानमंत्री  मैग्डेलीना एंडरसन (Sweden PM Magdalena Andersson) के साथ बैठक की। दोनों राजनेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।



भारत और स्वीडन के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं; जो समान मूल्यों, मजबूत व्यापार, निवेश तथा अनुसंधान व विकास में आपसी सहयोग एवं वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के लिए समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं। नवाचार, प्रौद्योगिकी, निवेश और अनुसंधान एवं विकास सहयोग; इस आधुनिक संबंध के आधार-स्तम्भ हैं। पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की 2018 की स्वीडन यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने एक व्यापक संयुक्त कार्य योजना को अंगीकार किया था और एक संयुक्त नवाचार साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे।




आज की बैठक में दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लीड आईटी पहल की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। यह 2019 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्य शिखर सम्मेलन में उद्योग परिवर्तन पर नेतृत्व समूह (लीडआईटी) का गठन करने के लिए भारत-स्वीडन की संयुक्त वैश्विक पहल थी, ताकि दुनिया के सबसे अधिक ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जक उद्योगों का कम कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर जाने में मार्गदर्शन किया जा सके। इसकी सदस्यता 16 देशों और 19 कंपनियों के साथ मिलकर अब 35 हो गई है।


https://www.thevirallines.net/world-news-india-s-pm-modi-invites-sovereign-wealth-funds-of-nordic-countries-to-invest-in-india-at-2nd-india-nordic-summit  



दोनों राजनेताओं ने नवाचार, जलवायु प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्य, हरित हाइड्रोजन, अंतरिक्ष, रक्षा, नागरिक उड्डयन, आर्कटिक, ध्रुवीय अनुसंधान, स्थायी खनन और व्यापार तथा आर्थिक संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। 


https://www.thevirallines.net/world-news-india-s-pm-modi-meeting-with-prime-minister-of-norway-in-copenhagen-during-the-india-nordic-summit   




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।