मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Ukraine- Russia War Day 34: बेल्जियम ने जासूसी के संदेह में 21 और आयरलैंड ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला

Ukraine- Russia War Day 34: यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है।…

Ukraine- Russia War Day 34: बेल्जियम ने जासूसी के संदेह में 21 और आयरलैंड ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला
Ukraine- Russia War Day 34: बेल्जियम ने जासूसी के संदेह में 21 और आयरलैंड ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला | फ़ोटो: TVL News

Ukraine- Russia War Day 34: यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है। दूसरी तरफ युद्ध के डिप्लोमैटिक हल के लिए तुर्की के इस्तांबुल में चल रही रूस-यूक्रेन डेलिगेशन की मीटिंग खत्म हो गई है। रूसी डेलिगेशन ने इस मीटिंग को सकारात्मक बताया है। हालांकि, अभी भी दोनों पक्षों में सीजफायर पर सहमत नहीं बन पाई है।



मीटिंग के बाद रूसी डेलिगेशन के एक मेंबर ने दावा किया कि जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की तुर्की में मुलाकात हो सकती है। उधर,जेलेंस्की ने कहा कि माइकोलाइव में आज हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई है और 22 घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि माइकोलाइव में कोई सैन्य महत्वाकांक्षा नहीं है, यहां के लोग रूस के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी यहां के लोगों को रूसी सैनिकों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। 


यूक्रेन पर हमले का 32वां दिन LIVE



रूस के खिलाफ सुरक्षा न छोड़ने का आग्रह किया

यूके, यूएस, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने पश्चिम से रूस के खिलाफ सुरक्षा न छोड़ने का आग्रह किया



यूक्रेन के मारियुपोल में "राष्ट्रवादियों" को हथियार डाल देना चाहिए

पुतिन ने मैक्रों से कहा, मारियुपोल में "राष्ट्रवादियों" को हथियार डाल देना चाहिए: क्रेमलिन




संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की अपील की

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक पहल की है, ताकि अत्यंत आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की जा सके और एक महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के वास्ते राजनीतिक वार्ता के लिए मार्ग प्रशस्त किया जा सके।



यूक्रेन में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर वार्ता करेंगे आईएईए प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के महानिदेशक यूक्रेन के परमाणु केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'तत्काल तकनीकी सहायता' के उद्देश्य के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए स्वीव पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी का लक्ष्य यूक्रेन के परमाणु स्थलों के लिए त्वरित सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।



रूस शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं: ब्लिंकन

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि रूस क्या कहता है और क्या करता है, इसमें अंतर है।



आयरलैंड ने निकाले रूस के चार अधिकारी

आयरलैंड के विदेश मामलों के विभाग ने कहा है कि राजनयिक व्यवहार के अनुरूप गतिविधियां न करने के लिए चार रूसी अधिकारियों को निकाल दिया गया है। विभाग ने कहा कि इससे राजनयिक संबंध खुले रहेंहे और रूसी दूतावास को खुले रहने की अनुमति होगी।



रूस ने शुरू की कीव से सैनिकों की वापसी

अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने बल को कुछ स्तर तक वापस बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं, रूस ने कहा है कि कीव और चेर्नीहीव से सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब युद्ध विराम नहीं है। उधर, ब्रिटेन ने भी कहा है कि उसने कीव के आस-पास रूसी बमबारी में कुछ कमी देखी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हम पुतिन और उनके शासन को लेकर फैसला उनके कार्यों के आधार पर लेंगे न कि उनकी बातों के आधार पर।



नाटो ने यूक्रेन को दिया शिखर सम्मलेन का न्योता

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने छह और सात अप्रैल को होने वाले अपने शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रसेल्स में आयोजित होगा। इसमें आमंत्रित किए गए अन्य गैर सदस्य देशों में जॉर्जिया, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, जापान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं।



केवल युद्ध विराम समझौता होने से प्रतिबंध खत्म नहीं करेंगे: ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज यूक्रेन संकट को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। यहां उनहोंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच केवल युद्ध विराम समझौता होना रूस के खिलाफ ब्रिटेन के प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने होंगे और यूक्रेन को सैन्य सहायता उपलब्ध करानी होगी।



'यूक्रेन को ब्रिटेन का सहयोग नए चरण की ओर बढ़ रहा'

ब्रिटेन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रैडकिन ने कैबिनेट से कहा है कि यूक्रेन को ब्रिटेन की ओर से सहयोग नए चरण की ओर बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूक्रेनी अब उन क्षेत्रों को वापस ले रहे हैं जिन पर रूस ने कब्जा कर लिया था।



आयरलैंड ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला

आयरलैंड ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला: विदेश मंत्री



बेल्जियम ने जासूसी के संदेह में 21 रूसी राजनयिकों को निकाला

बेल्जियम ने जासूसी के संदेह में 21 रूसी राजनयिकों को निकाला: बेल्जियम मंत्री



17 रूसियों को निष्कासित करेगा डच

डच कथित जासूसी के आरोप में 17 रूसियों को निष्कासित करेगा| सरकार ने कहा,''डच जासूसी के आरोप में 17 रूसियों को निष्कासित करेगा| वहीं, नीदरलैंड भी 17 रूसी राजनयिकों के खिलाफ यही कार्रवाई कर रहा है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-33-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


● यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के बाद कहा कि हम न्यूट्रल रहेंगे, लेकिन बदले में सुरक्षा की गारंटी मिले।

●रूस की मांग है कि यूक्रेन नाटो जैसे किसी भी सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा, न ही अपने सैन्य ठिकाने किसी को देगा।

●माना जा रहा है कि पोलैंड, इजराइल, तुर्की और कनाडा यूक्रेन के लिए सुरक्षा के गारंटर हो सकते हैं।

● यूक्रेन का कहना है कि प्रस्तावों में क्राइमिया की स्थिति पर 15 साल की परामर्श अवधि को शामिल किया जाएगा, ये पूर्ण युद्धविराम की स्थिति में ही लागू होगी।

● रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि विरोधी देशों के नागरिकों को रूस का वीजा मिलना मुश्किल होगा।

●यूक्रेन के सबसे बड़े टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर पर साइबर अटैक हुआ है।

● अमेरिका ने जर्मनी में 6 नेवी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जेट और 240 सैनिक तैनात किए हैं।रूस के हमले का समर्थन करने का प्रतीक 'Z' अक्षर प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों पर जर्मनी में मुकदमा चलाया जा सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-32-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


इस्तांबुल वार्ता के बाद पुतिन-ज़ेलेंस्की की बैठक संभव

यूक्रेन वार्ताकार का कहना है कि इस्तांबुल वार्ता के बाद पुतिन, ज़ेलेंस्की की बैठक संभव है|



यूक्रेन के साथ हुई 'सार्थक' वार्ता: रूस

रूसी वार्ताकार ने कहा, यूक्रेन के साथ हुई 'सार्थक' वार्ता



यूक्रेन की मांग, ईयू से जुड़ने का विरोध न करे रूस

रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में आज चौथे दौर की वार्ता हुई। रूस के प्रमुख वार्ताकार व्लादिमीर मेदिंस्की ने इसे लेकर कहा कि कीव के प्रस्ताव में यह शर्त भी रखी गई है कि यूक्रेन अगर यूरोपीय संघ (ईयू) से जुड़ता है तो रूस इसका विरोध नहीं करेगा।



चेर्निगिव के पास सैन्य गतिविधि कम करें: रूस

रूस का कहना है कि कीव, चेर्निगिव के पास सैन्य गतिविधि को 'मौलिक रूप से' कम करें|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-30-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेनी सुरक्षा की गारंटी के लिए 'अंतर्राष्ट्रीय' समझौते का आह्वान

यूक्रेन के कीव वार्ताकारों ने यूक्रेनी सुरक्षा की गारंटी के लिए 'अंतर्राष्ट्रीय' समझौते का आह्वान किया|



यू्क्रेन में कब्जे वाले क्षेत्रों में रूबल चलाना चाहता है रूस

यूक्रेन के नेशनल बैंक ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा किया है वहां वह मुद्रा के रूप में रूबल को लागू करना चाहता है। बैंक ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-29-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


माइकोलाइव हमले में कम से कम 7 की मौत, 22 घायल: ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के दक्षिणी शहर मायकोलाइव में एक क्षेत्रीय सरकारी इमारत पर रूसी हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 22 घायल हो गए, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है



रूसी हमले 'मानवता के खिलाफ अपराध' है

मारियुपोल पर रूसी हमले 'मानवता के खिलाफ अपराध' है: डेनमार्क की संसद के वीडियो संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-28-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



इस्तांबुल में रूस के सामने यूक्रेन ने रखा यह प्रस्ताव

रूस के साथ तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में वार्ता के दौरान यूक्रेन ने सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ होने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि यूक्रेन सैन्य गठबंधनों में शामिल नहीं होगा या सैन्य बेस की मेजबानी भी नहीं करेगा। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में क्रीमिया की स्थिति पर 15 साल की परामर्श अवधि भी शामिल होगी। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि यह बातें पूर्ण युद्धविराम की स्थिति में ही लागू हो सकती हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


मारियुपोल हमले में कम से कम सात लोगों की मौत

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया है कि मंगलवार की सुबह मारियुपोल की एक प्रशासनिक इमारत हुए रूस के हमले में कम से कम सात लोगों की जान गई है और 22 अन्य घायल हुए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


कीव-चेर्नीहीव के पास सैन्य गतिविधियां धीमी करेगा रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्नीहीव के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियों को काफी कम करेंगे। इससे पहले रूस ने कहा था कि अब हम अपना ध्यान डोनबास क्षेत्र की आजादी पर केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच आज ही इस्तांबुल में शांति वार्ता का चौथा दौर हुआ है। बैठक में यूक्रेनी वार्ताकारों ने यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौते का आह्वान किया।



रेड क्रॉस समिति की मांग, समझौते पर पहुंचें रूस-यूक्रेन

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) ने रूस और यूक्रेन से मांग की है कि वह यूक्रेन के मारियुपोल जैसे अन्य शहरों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक स्पष्ट समझौते पर पहुंचें। समिति ने कहा कि मारियुपोल में लोगों के लिए समय खत्म होता जा रहा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता समाप्त

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में चल रही यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। तुर्की में यूक्रेन के दूतावास ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का यह चौथा दौर था जो करीब चार घंटे चला। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वार्ता आज पूरी हो गई है या कल भी जारी रहेगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


अब डोनबास की आजादी पर ध्यान लगाएगा रूस

रूस के रक्षा मंत्री सर्गी शोइगू ने कहा है कि यूक्रेन में हमारे विशेष सैन्य अभियान के पहले चरण के सभी उद्देश्य पूरे हो गए हैं। हमने यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को बहुत कम कर दिया है। अब हम डोनबास इलाके की स्वतंत्रता पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


पुतिन पर बाइडन ???े बयान पर रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पेस्कोव ने कहा कि बाइडन की से किया गया निजी अपमान रूस और अमेरिका के संबंधों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि कभी न कभी हमें रणनीतिक स्थिरता और सुरक्षा पर बात करनी होगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूस ने अब्रामोविच को जहर दिए जाने की खबरें खारिज कीं

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा है रूस के अरबपति रोमन अब्रामोविच को इस महीने की शुरुआत में वार्ताओं के एक अनौपचारिक दौर के दौरान जहर दिया गया था। पेस्कोव ने कहा कि यह 'सूचना युद्ध' है। ये खबरें सही नहीं हैं।  



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन पर रूस का हमला सीरिया युद्ध जैसा

मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस का हमला सीरियाई युद्ध में उसकी गतिविधियों जैसा है। संगठन ने यूक्रेन में जान गंवाने वाले नागरिकों की बढ़ती संख्या देखते हुए युद्ध अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। एम्नेस्टी इंटरशेनल के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने कहा कि यूक्रेन में वही घटनाएं दोहराई जा रही हैं जो हमने सीरिया में देखी थीं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



सैन्य अभियान के पहले चरण के सभी उद्देश्य पूरे हुए: रूस

रूस के रक्षा मंत्री सर्गी शोइगू ने कहा है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमता में बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के पहले चरण के मुख्य उद्देश्य पूरे हो गए हैं। शोइगू ने चेतावनी दी कि अगर नाटो ने यूक्रेन को विमान और हवाई रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति की तो रूस इसका उसी के हिसाब से जवाब देगा। शोइगू ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य डोनबास इलाके की आजादी है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस का दावा, यूक्रेन का प्रमुख ईंधन डिपो तबाह किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के रीवने क्षेत्र में एक प्रमुख ईंधन डिपो को तबाह कर दिया है। यूक्रेन पर अपने हमले को रूस एक विशेष सैन्य अभियान कहता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


'गर्मियों के अंत तक जारी रह सकती है लड़ाई'

ल्वीव के मेयर आंद्रे सदोव्यी ने कहा है कि यह युद्ध गर्मियों के अंत तक किसी न किसी रूप में जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि ल्वीव में एक भी सक्रिय सैन्य केंद्र नहीं बचा है, इसलिए अगर रूसी सैनिक हमारे शहर पर हमला करते हैं तो वह केवल नागरिक स्थलों और नागरिकों पर होगा।



आज फोन पर बात करेंगे मैक्रों और पुतिन

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



मीकोलाइव शहर के प्रशासनिक भवन पर हमला

रूसी सेना ने यूक्रेन के मीकोलाइव शहर के प्रशासनिक भवन पर मिसाइल से हमला कर दिया है। इस हमले के बाद इमारत को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय प्रशासनिक प्रमुख विताली किम ने बताया कि मलबे में आठ नागरिक और तीन सैन्य कर्मी दब गए हैं। वहीं अधिकांश कर्मचारी बाहर निकलने में सफल रहे।



आज खोले जाएंगे तीन मानवीय गलियारे

रूस यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने बताया कि तीन मानवीय गलियारों को खोले जाने पर सहमति बनी है। पहला जपोरिजिया ओब्लास्ट में, दूसरा Enerhodar शहर और तीसरा मैलिटूपोल से लेकर जपोरिजिया तक मानवीय गलियारे को मंजूरी मिली है। वहीं मैरियूपोल से जपोरिजिया तक केवल निजी कारों को अनुमति दी गई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



17 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक ढेर

यूक्रेन का दावा- रूस के 17 हजार से ज्यादा सैनिक मारे|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में वार्ता शुरू

जंग के बीच इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच नई दौर की बातचीत शुरू हो चुकी है। इस वार्ता के लिए दोनों देशों को प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। वार्ता से पहले जेलेंस्की के तेवर कुछ ढीले पड़े हैं तो राष्ट्रपति पुतिन पीछे न हटने के संकेत दे चुके हैं। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि, वह अपनी जमीन को नहीं छोड़ेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 



परमाणु हमला नहीं करेगा रूस- क्रेमलिन प्रवक्ता

मीडिया को दिए साक्षात्कार में क्रेमलिन के प्रवक्ता ने परमाणु हमले के सवाल से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि, यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं किया जाएगा। रूस इन हथियारों को उपयोग केवल तब करेगा, जब रूस के अस्तित्व को कोई खतरा होगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


सात रूसी मिसाइलें नेस्तनाबूद

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने दोनेस्क व लुहांस्क में पिछले 24 घंटों में सात रूसी मिसाइल हमलों को रोक दिया है। उनकी मिसाइलों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इसके अलावा 12 टैंकों व 10 बख्तरबंद वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


पुतिन की मांग न मानें कंपनियां- जापान

जापान सरकार की ओर से जापानी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, वे पुतिन की मांग बिल्कुल न मानें। दरअसल, पुतिन ने गैस निर्यात के लिए रूबल में भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं जापान ने पांच अप्रैल से रूस को लक्जरी कारों, कीमती पत्थरों व अन्य सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


रूस-यूक्रेन के अधिकारियों को दिया गया था जहर

वाल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को जहर देने का मामला सामने आया है। यह जहर रूस की ओर से युद्ध समर्थकों की ओर से दिया गया था, जिससे की वार्ता शांति समझौते की ओर न बढ़ सके।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


इस्तांबुल पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल

रूस के साथ आज होने वाली बातचीत के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल तुर्की के इस्तांबुल पहुंच गया है। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, हमारी प्राथमिकता युद्ध विराम होगी।



अपने बयान से पीछे नहीं हटूंगा- बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, पुतिन को लेकर दिए गए अपने बयान से वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि, पुतिन को सत्ता में नहीं रहना चाहिए। इसके बाद व्हाइट हाउस की ओर से उनके बयान पर सफाई भी जारी की गई थी। कहा गया था कि, अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान रूस में सत्ता परिर्वतन का आह्वान नहीं था। हालांकि, बाइडन ने इस मामले को फिर से तूल दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर अभी भी कायम हैं, क्योंकि मेरा बयान कोई नीति नहीं है। यह नैतिक विरोध है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


यूक्रेन अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा- दिमित्रो कुलेबा

तुर्की में वार्ता से पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि, यूक्रेन अपनी संप्रभुता और जमीन को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि, अगर रूस फिर से हमें धमकाता है तो यह वार्ता बिना किसी लक्ष्य के फिर से खत्म हो जाएगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


स्टिंगर व जेवलिन मिसाइल का उत्पादन बढ़ाएगा अमेरिका

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका स्टिंगर व जेवलिन मिसाइल का उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, ये दोनों मिसाइल सिस्टम की यूक्रेन में आपूर्ति किए जाने के बाद अमेरिका के स्टॉक में कमी आ रही है। ऐसे में सप्लाई जारी रखने के लिए दोनों मिसाइलों का उत्पादन बढ़ाए जाने की तैयारी है। स्टिंगर जहां एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम है तो जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम है। इन्हीं दोनों मिसाइल सिस्टम की बदौलत यूक्रेन ने अब तक रूस को रोक कर रखा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


यूक्रेन का दावा- आठ फाइटर प्लेन उड़ाए

जंग के बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने रूसी हवाई हमलों का करारा जवाब दिया है। यूक्रेन ने रूस के आठ फाइटर प्लेनों, चार यूएवी और तीन हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-no-intention-of-sending-us-troops-to-ukraine-to-fight-war-against-russia-says-america-amid-russia-ukraine-war 



Ukraine Russia War

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। लेकिन, अभी तक क्रेमलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस के रक्षा मंत्री ने नाटो को यूक्रेन की मदद करने को लेकर आगाह किया है और दावा किया है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं कम हुई हैं। बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर भी रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। तुर्की के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का चौथा दौर आयोजित हुआ।



उधर,यूक्रेन के दक्षिणी शहर मैरियूपोल में रूसी पूरी ताकत के साथ हमला कर रहा है। इस शहर की घेराबंदी करने के बाद से अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह दावा मैरियूपोल के मेयर के प्रवक्ता की ओर से किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर की 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।