मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 58: यूक्रेन के लोगों के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे पुतिन- यूके

Russia-Ukraine War Day 57: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है। दोनों देशों को अब तक काफी नुकसान पहुंचा है। दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभ…

Russia-Ukraine War Day 58: यूक्रेन के लोगों के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे पुतिन- यूके
Russia-Ukraine War Day 58: यूक्रेन के लोगों के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे पुतिन- यूके | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 57रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है। दोनों देशों को अब तक काफी नुकसान पहुंचा है।  दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है, इस बीच रूस ने यूक्रेन के मैरियूपोल शहर पर जीत का दावा किया है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को मैरियूपोल पर हमले रोकने का आदेश दिया है साथ ही इस शहर की मजबूत घेराबंदी के लिए भी कहा है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने विश्वबैंक के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में रूस पर युद्ध कर लगाने का प्रस्ताव रखा है।



इसी बीच रूस ने मान लिया है कि युद्ध में उसके हजारों सैनिक मारे गए हैं। क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13,414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं। इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी। लेकिन, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।




यूक्रेन पर हमले का 57वां दिन



● यूक्रेन के लोगों के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे पुतिन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन




रूस को लेकर भारत की स्थिति सर्वविदित

भारत दौरे के दौरान दिल्ली में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि,''जिस तरह से सिर्फ यूक्रेन में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में स्थिति बन रही है वो ब्रिटेन और भारत को और अधिक मिलकर काम करने के लिए बाध्य कर रही है। रूस को लेकर भारत की स्थिति सर्वविदित है। यह बदलने वाला नहीं है|




● अगले सप्ताह रूस में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन ने कहा



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-57-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-more-than-77-lakh-people-left-ukraine



● यूक्रेन युद्ध 2023 के अंत तक चल सकता है- यूके के पीएम




https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-56-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-50-lakh-11-thousand-ukrainian-citizens-fled-the-country 



कीव ने मारियुपोल सैनिकों को आत्मसमर्पण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के प्रमुख चार्ल्स मिशेल से बात करते हुए कीव पर यूक्रेन के सैनिकों को घिरे 'बंदरगाह शहर मारियुपोल' में ''आत्मसमर्पण' करने की अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-55-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-russias-aggressive-attack-in-eastern-ukraine 



युद्ध बंदियों के बदले पुतिन के सहयोगी को रिहा करने के लिए तैयार यूक्रेन

यूक्रेन की नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल के सचिव ओलेक्सी डैनिलोव ने कहा है कि यूक्रेन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी मेदवेदचुक की अदला-बदली करने के लिए तैयार है लेकिन रूस इसमें रुचि नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन क्रेमलिन समर्थक सांसद विक्टर मेदवेदचुक को युक्रेनी युद्ध बंदियों के बदले रिहा करने के लिए तैयार है।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-54-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin



● अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि पुतिन कभी भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में कामयाब नहीं होंगे। 

● मारियुपोल फंसे यूक्रेनी नागरिकों को रूसी हमले की वजह से अब तक नहीं निकाला जा सका है


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-49-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19800-russian-soldiers-killed



● ब्रिटेन रूस से आने वाली चांदी, लकड़ी के उत्पाद और हाई क्वालिटी के सामानों पर बैन लगा दिया है।

● यूरोपियन यूनियन का कहना है कि वो रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजता रहेगा।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-48-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19500-russian-soldiers-killed


असम में पकड़े गए दो यूक्रेनी नागरिक, बांग्लादेशी करेंसी बरामद

असम के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन में यूक्रेन के दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। जीआरपी अधिकारी डुलन बोरो ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों अपना पासपोर्ट नहीं दे सके। उनके पास से बांग्लादेशी करेंसी और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास से संपर्क कर रही हैं।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



आज यूक्रेन में कोई मानवीय गलियारा नहीं

युद्धग्रस्त क्षेत??रों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए यूक्रेन में 22 अप्रैल यानी आज कोई मानवीय गलियारा नहीं खोला गया है। उप प्रधानमंत्री ने बताया कि, जिन रास्तों से लोगों को निकाला जाना है, उन पर खतरे के करण मानवीय गलियारा नहीं बनाया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


पूर्वी यूक्रेन में सैनिक बढ़ा रहा रूस

अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से CNN का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। यहां पर उसकी सेना की कुल 85 बटालियन तैनात है। इसमें से ज्यादातर की तैनाती डोनबास में की गई है।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us

यूक्रेनी सेना को प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भेजता रहेगा इजराइल

इजराइल का कहना है कि वो यूक्रेनी सेना को प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भेजता रहेगा। इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने 20 अप्रैल को यूक्रेनी सैनिकों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस- यूक्रेन जंग को लेकर अब इजराइल की स्थिति में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत का दावा

क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं। इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी। हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


'सीरिया के कसाई' को सौंपी जंग की कमान

जंग का कोई परिणाम नहीं निकले से बौखलाए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग की कमान जनरल अलेक्जेंडर ड्वोर्निकोव को सौंप दी। ड्वोर्निकोव ने चेचन्या में लड़े गए युद्ध और सीरिया की जंग में अहम भूमिका निभाई थी। वो लोगों पर अत्याचार और क्रूरता के लिए कुख्यात हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वो बिना मानवाधिकार की परवाह किए जंग को जल्दी अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।


एक अधिकारी ने कहा- यह अभियान का एक नया अध्याय है। अपने पिछले फेलियर के बावजूद, पुतिन अभी भी जीतने की स्थिति में हैं। रूस के पास पर्याप्त बल है। अगर वे बुद्धिमानी से इसका इस्तेमाल करते हैं तो यूक्रेन की सेना के बड़े हिस्से को तबाह कर सकते हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


पूर्वी यूक्रेन में सैनिक बढ़ा रहा रूस

नए सिरे से किए गए हमलों में रूस पूर्वी यूक्रेन के डोनबास पर फोकस कर रहा हैं। अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से CNN का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। यहां पर उसकी सेना की कुल 85 बटालियन तैनात है। इसमें से ज्यादातर की तैनाती डोनबास में की गई है।



वहीं, रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने शहर को आजाद कर दिया है। ये शहर 90 फीसदी तबाह हो गया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन के लिए अमेरिका का स्पेशनल ड्रोन सिस्टम

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी का कहना हौ कि उन्होंने यूक्रेन के लिए फीनिक्स घोस्ट ड्रोन सिस्टम डेवलप किया है। यूक्रेनी सैनिक बहुत थोड़ी ट्रैनिंग के बाद ही इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। अमेरिका ने यूक्रेन के लिए जो सहायता पैकेज तैयार किया है उसमें ऐसे 121 सिस्टम शामिल हैं।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


जो बाइडेन ने यूक्रेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बीते रोज यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस शम्याल से राजधानी वॉशिंगटन में मुलाकात की। व्हाइट हाउस की तरफ से इस मुलाकात की एक तस्वीर भी जारी की है। बाइडेन का कहना है कि वो रूसी हमले का सामना करने के लिए यूक्रेन की मदद जारी रखेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us

● ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि रूस के आक्रमण के कड़े प्रतिरोध के कारण यूक्रेन में संघर्ष का कोई त्वरित अंत नहीं हो सकता है।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस ने जपोरिजिया पर दागीं मिसाइलें, आठ घायल

रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर मिसाइल से हमला किया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए हैं। ये मिसाइलें खोरित्सिया द्वीप पर दागी गई हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


हर महीने चाहिए सात अरब डॉलर- जेलेंस्की

विश्व बैंक के साथ हुए गोलमेज सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक, आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रति माह सात अरब डॉलर की आवश्यकता होगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



● यूक्रेन में रूस की सफलता 'मारियुपोल पर टिकी है' : राज्यपाल



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


यूक्रेन को अब तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा के बुनियादी ढांचे का नुकसान

विश्व बैंक के एक अनुमान के मुताबिक, रूसी हमले में यूक्रेन को अब तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा के बुनियादी ढांचे का नुकसान हो चुका है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपॉस ने कहा कि यह अनुमान केवल अब तक हुए नुकसान का है। आगे जंग जारी रहती है तो इसमें वृद्धि होगी।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 



पिछले महीने कीव पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन नाकाम रहे: रूस

रूस के एक जनरल ने कहा है कि उनका टारगेट यूक्रेन के दक्षिणी और पूर्वी पर कब्जा करना है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस जनरल ने माना कि वो पिछले महीने कीव पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन नाकाम रहे।य ह बयान जनरल रुसतम मिनिकायेव ने दिया है। उनके मुताबिक, रूस डोनबास से लेकर क्रीमिया तक कब्जा करना चाहता है ताकि उसे मोल्डोवा से मिलाया जा सके। अगर ऐसा होता है तो माकोलाएव और ओडेसा भी रूस के कब्जे में आ जाएंगे।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रूस में एंट्री बैन

यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और सहयोगी देश लगातार रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। अब रूस भी पश्चिमी देशों के अंदाज में पलटवार कर रहा है। गुरुवार को रूसी सरकार ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी और 61 कनाडाई लोगों की रूस में एंट्री बैन कर दी।



अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मदद के लिए अमेरिका का आभार जताया है।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


कई यूक्रेनी शहर खंडहर में तब्दील , शवों को दफना रहे रूसी सैनिक

रूस-यूक्रेन जंग जारी है। कई यूक्रेनी शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। मारियुपोल के हाल तो बदतर हो गए हैं। ये शहर 90 फीसदी तबाह हो गया है। रूसी सेना ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने शहर को आजाद कर दिया है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने आम नागरिकों को दफन करने कब्र खोदी हैं।



यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि मारियुपोल शहर के ठीक बाहर 200 सामूहिक कब्र बनाई गई है। इसकी सैटलाइट तस्‍वीरें भी सामने आई हैं। अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने नई तस्वीरें जारी की हैं।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



रूसी सेना पर अपराध छुपाने के आरोप

मारियुपोल के मेयर वदयम बोयचेंको ने आरोप लगाया कि रूसी सेना मानहूश में अपनी सेना के अपराधों को छिपा रही है। मेयर के सलाहकार पेट्रो ने कहा है कि लंबी तलाश के बाद पता चला है कि मानहूश में रूसी सेना ने मारियुपोल में मारे गए लोगों की लाशों को दफन किया है। वहीं, स्‍थानीय लोगों का दावा है कि रूस ने मारियुपोल पर कब्‍जा करते समय 9 हजार आम नागरिकों की हत्‍या की है और उन्‍हें इन्हीं सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 



मारियुपोल से 19 किलोमीटर दूर दफन की लाशें

पेट्रो ने बताया कि रूसी सेना ने मानहूश में सामूहिक कब्रों को खोदा है। यह शहर मारियुपोल से 19 किलोमीटर दूर पश्चिम में है। उन्‍होंने कहा कि रूस के ट्रक लाशों को लेकर गए और सीधे कब्रों में डंप कर दिया। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि मारियुपोल में रूसी सेना की बमबारी से सड़कों पर ही 20 हजार लोग मारे गए हैं। इसमें महिलाएं, बच्‍चे, बुजुर्ग शामिल हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 



अजोवस्टल प्लांट में फंसे यूक्रेनी सैनिक और नागरिक

न्यूज एजेंसी AFP ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सिर्फ अजोवस्टल प्लांट को छोड़कर पूरे मारियुपोल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। हालांकि प्लांट रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है। यहां यूक्रेनी सैनिक और नागरिक फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा- सैकड़ों नागरिक, बच्चे, घायल यूक्रेनी सैनिक प्लांट में शेल्टर लिए हुए हैं। वे यहां फंस गए हैं। उनके पास भोजन, पानी, आवश्यक दवा नहीं है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 



प्लांट में फंसे लोगों को मारना चाहते हैं पुतिन

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा- लोगों की सुरक्षा की गारंटी के साथ अजोवस्टल प्लांट से एक ह्यूमन कॉरिडोर की आवश्यकता है। लेकिन पुतिन ने प्लांट के सभी रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वे यहां फंसे लोगों को भूखे-प्यासे मारना चाहते हैं। वे लोगों को दर्दनाक मौत देना चाहते हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।