Sri Lanka President Election: रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए| बुधवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। रानिल विक्रमसिंघे को 134 सांसदों का समर्थन मिला है। उनके प्रतिद्वंदी दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को 82 वोट ही मिले। राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे उम्मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके थे।
श्रीलंका में आज हुए नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए राजपक्षे की पार्टी SLPP का समर्थन रानिल विक्रमसिंघे को मिला हुआ था| श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद में SLPP बहुमत में है|
संसद में रानिल विक्रमसिंघे की युनाइटेड नेशनल पार्टी का केवल एक ही सांसद है, वो खुद है। श्रीलंका के पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।1977 में वो पहली बार आम चुनाव में विजयी होकर संसद सदस्य बने थे। वह 1993 में पहली बार पीएम बने थे। रानिल अभी अंतरिम राष्ट्रपति हैं।
बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गई। फिर उन्हें अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया। रानिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा। वे गोटाबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल को पूरा करेंगे।
गौरतलब है कि 73 वर्षीय गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति रहते हुए श्रीलंका छोड़ मालदीव भ??ग गए थे। मालदीव से वो अपनी पत्नी संग सिंगापुर चले गए। सिंगापुर पहुंचते ही गोटाबाया ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। गोटाबाया के देश छोड़ने के बाद कोलंबो में हालात औरबिगड़ गए थे। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन और राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई। झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।श्रीलंका छोड़ मालदीव भाग गए थे गोटाबाया राजपक्षे