मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

श्रीलंका संकट: आखिरकार कुर्सी छोड़ने को तैयार हुए गोटाबाया राजपक्षे, 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा

कोलंबो: Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर सरकार का विरोध जारी है। श्रीलंका में मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोट…

श्रीलंका संकट: आखिरकार कुर्सी छोड़ने को तैयार हुए गोटाबाया राजपक्षे, 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा
श्रीलंका संकट: आखिरकार कुर्सी छोड़ने को तैयार हुए गोटाबाया राजपक्षे, 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

कोलंबो: Sri Lanka Economic Crisis:  श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर सरकार का विरोध जारी है। श्रीलंका में मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भी कुर्सी छोड़ने को तैयार हुए है, वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे| स्पीकर के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे| 



उधर, प्रदर्शनकारियों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर में आग लगा दी है। बताया जा रहा, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आधा दर्जन पत्रकारों समेत 60-70 लोगों के घायल होने की खबर है।



प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार सुबह ही पुलिस बैरिकेडिंग को हटाकर उनके आधिकारिक आवास में घुस गए थे| पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उन पर पानी की बौछारें की तथा गोलियां भी चलाईं| हालांकि, प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए और जमकर बवाल काटा|



फिलहाल आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। राजपक्षे प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर भाग गए हैं। वे कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं हैं। खबर है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे विदेश निकल लिये है, एक वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रपति नौसेना के जहाज से भागे हैं| 



पूर्व लंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हैं। वहीँ प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर किये गए कब्जे का वीडियो शेयर करते हुए क्रिकेटर कुमार संगकारा ने कहा- यह हमारे भविष्य के लिए है|



राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद शनिवार शाम प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले PM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें असेंबली स्पीकर महिंदा यप्पा अभयवर्धने को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा। श्रीलंकाई संविधान के अनुसार- राष्ट्रपति इस्तीफा दे, तो स्पीकर एक महीने के लिए अंतरिम राष्ट्रपति बन सकते हैं।



कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने चल रहे विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर हो रहे हमले पर गहरा खेद व्यक्त किया। श्रीलंका में लोकतंत्र के लिए मीडिया की आजादी सर्वोपरि है|



यह भी पढ़ें : घर छोड़कर “भागे” लंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे



मीटिंग के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि,'' आज पार्टी नेताओं की बैठक में सभी नागरिकों की सुरक्षा समेत सरकार की निरंतरता को सुनिश्चित करने के लिए सर्वदलीय सरकार बनाने का फैसला लिया गया। 



रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि,'मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार बनाने की सिफारिश को स्वीकार करता हूं।  मैं इस फैसले को सुगम-आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।



विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि एक सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन का संकट है, भोजन की कमी है और विश्व खाद्य कार्यक्रम निदेशक देश में आने वाले हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।