मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इस युद्ध में कोई 'विजयी' नहीं होगा, संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत 'बहुत ही' चिंतित : रूस-यूक्रेन जंग पर PM मोदी

बर्लिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बर्लिन में हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी…

इस युद्ध में कोई 'विजयी' नहीं होगा, संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत 'बहुत ही' चिंतित : रूस-यूक्रेन जंग पर PM मोदी
इस युद्ध में कोई 'विजयी' नहीं होगा, संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत 'बहुत ही' चिंतित : रूस-यूक्रेन जंग पर PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

बर्लिन:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बर्लिन में हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने कहा,''मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ का धन्यवाद करता हूं। मुझे खुशी है कि इस वर्ष ये मेरी पहली विदेश यात्रा जर्मनी में हो रही है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने कहा,'लोकतांत्रिक देशों के तौर पर भारत और जर्मनी कई कॉमन मूल्यों को साझा करते हैं। इन साझा मूल्यों और साझा हितों के आधार पर पिछले कुछ वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है| 



मोंदी ने कहा,''हमारी पिछली IGC 2019 में हुई थी, तब से विश्व में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। कोविड-19 महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव डाला है। हाल की जियो पॉलेटिकल घटनाओं ने भी दिखाया कि विश्व की शांति और स्थिरता कितनी नाजुक स्थिति में है और सभी देश कितने इंटरकनेक्टेड हैं|



इस युद्ध में कोई विजयी पार्टी नहीं होगी, सभी को नुकसान होगा:  रूस-यूक्रेन युद्ध पर PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा, यूक्रेन के संकट के आरंभ से ही हमने तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया था कि विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत ही एक मात्र उपाय है। हमारा मानना है कि इस युद्ध में कोई विजयी पार्टी नहीं होगी, सभी को नुकसान होगा इसलिए हम शांति के पक्ष में हैं|



यूक्रेन संघर्ष की वजह से तेल की कीमत आसमान छू रही: PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने कहा,''यूक्रेन संघर्ष की वजह से तेल की कीमत आसमान छू रही है। विश्व में खाद्यान और उर्वरक की कमी हो रही है इससे विश्व के हर परिवार पर बोझ पर पड़ा है लेकिन विकासशील और गरीब देशों पर इसका असर और गंभीर होगा| इस संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत बहुत ही चिंतित है, हमने अपनी तरफ यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है और हम अन्य मित्र देशों को भी अन्य निर्यात, तेल आपूर्ति और आर्थिक सहायता के माध्यम से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं| 



छठी IGC से भारत-जर्मनी भागीदारी को एक नई दिशा मिली : PM मोदी 

पीएम मोदी ने कहा,''आज छठी IGC से भारत-जर्मनी भागीदारी को एक नई दिशा मिली है। इस IGC ने उर्जा और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में हमारे सहयोग को महत्वपूर्ण दिशा दिया है। मुझे विश्वास है कि आज किए गए निर्णयों का हमारे क्षेत्र और विश्व के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा| आज हम हरित और सतत विकास पर इंडो-जर्मनी साझेदारी की शुरुआत कर रहे हैं। जर्मनी ने 2030 तक 10 बिलियन यूरो की अतिरिक्त विकास सहायता से भारत की हरित विकास योजना का समर्थन करने का निर्णय लिया है। हमने हरित हाइड्रोजन टास्क फोर्स की स्थापना की घोषणा की है



भारत वैश्विक रिकवरी का महत्वपूर्ण स्तंभ बनेगा: PM मोदी 

पीएम मोदी ने कहा,'पोस्ट कोविड काल में भारत अन्य बड़ी अर्थव्यवस्था के मुकाबले सबसे तेज ग्रोथ देख रहा है। हमें विश्वास है कि भारत वैश्विक रिकवरी का महत्वपूर्ण स्तंभ बनेगा। हाल ही में हमने बहुत कम सयम में UAE तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं|


https://www.thevirallines.net/world-news-germani-indias-pm-modi-and-german-chancellor-olaf-scholz-sign-green-and-sustainable-energy-partnership 


जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने जून में G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को किया आमंत्रित

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा,'खुशी है कि इस सरकार का पहला अंतर-सरकारी परामर्श भारत सरकार के साथ हुआ। मेरे लिए ये हमारे संबंधों की विशेष गुणवत्ता का संकेत है|  मैंने आपको जून में G7 शिखर सम्मेलन में हमारे अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है और हम जर्मनी में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं| 


https://www.thevirallines.net/world-news-prime-minister-of-india-narendra-modi-reached-berlin-the-capital-of-germany


यूक्रेन पर हमला कर रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया

बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने कहा,''यूक्रेन पर हमला कर रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। मैं व्लादिमीर पुतिन से अपनी अपील दोहराता हूं कि इसे खत्म करो और यूक्रेन से अपने सैनिकों को हटाओ| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।