मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Turkey Earthquake: तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 2650 से अधिक लोगों की मौत

तुर्की: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के तीन झटकों से हर ओर मौत और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या 2650 को पार कर गई है और यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। भा…

Turkey Earthquake: तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 2650 से अधिक लोगों की मौत
Turkey Earthquake: तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 2650 से अधिक लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

तुर्की:  तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के तीन झटकों से हर ओर मौत और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या 2650 को पार कर गई है और यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। भारत सहित कई देश राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए सहायता भेज रहे हैं। इस बीच तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है| सोमवार तड़के आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के मद्देनजर दोनों देशों की सीमा से सटे प्रमुख शहरों में भारी तबाही हुई है |



तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं| कुछ घंटे बाद तीसरी बार भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 6 मापी गई है। ये झटके पांच बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए| इस बार भूकंप की रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 6 मापी गई है। ये झटके पांच बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए|



इससे पहले भारतीय समयानुसार तीन बजकर 54 मिनट पर भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.5 मापी गई। उसका केंद्र अंकारा से 427 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किमी. अंदर था। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिसमें 7.5-तीव्रता का झटका भी शामिल है। 



सबसे शक्तिशाली भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लिए संयुक्त मौत का आंकड़ा बढ़कर 2650 से अधिक हो गया है। तुर्की ने कहा कि भूकंप में कम से कम 1,161 लोग मारे गए, सीरिया में 1,000 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 2651 हो गई



मरने वालों की संख्या 2650 पार 

AFP ने कहा,''आज तुर्की और सीरिया में आए तेज़ भूकंप में अब तक 2650 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है|


प्रधानमंत्री मोदी और जो बाइडेन सीरिया में भूकंप से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंपों पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीरिया में भूकंप से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि हम सीरियाई लोगों के दुख से आहत हैं और उन्हें इस कठिन समय में सहायता एवं समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ने कहा;

"यह जानकर गहरा दुख हुआ कि विनाशकारी भूकंप ने सीरिया को भी प्रभावित किया है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम सीरियाई लोगों के दुख से आहत हैं और उन्हें इस कठिन समय में सहायता एवं समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"



भारत भूकंप से दहले तुर्की में तलाश-राहत टीमें और राहत सामग्री भेजेगा| पीएमओ ने कहा कि ,“राहत सामग्री के साथ NDRF और मेडिकल टीमों के खोज और बचाव दलों को तुरंत तुर्की सरकार के समन्वय में भेजा जाएगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं| आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार की जा रही हैं। राहत सामग्री तुर्की सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास व इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से भेजी जाएंगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।