Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में घातक भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,000 से अधिक हो गई है और हजारों लोग घायल हो गए, तुर्की में आज मंगलवार दोपहर एक और भूकंप आया| तुर्की के पूर्वी क्षेत्र में पांचवीं बार भूकंप महसूस किए गए| USGS (यूएस जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार पूर्वी तुर्की में 5.4 तीव्रता का पांचवां भूकंप आया है। भूकंपों से अबतक मरने वालों की संख्या 5,000 तक पहुंच गई है।
तुर्की और सीरिया में आए भूकंपों के कारण अब तक 5,000 लोगों की मृत्यु हुई है। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। भारत द्वारा अब तक भूकंप प्रभावित तुर्की में 2 बचाव दल भेजे गए हैं।
तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के तीन बड़े झटकों ने भारी तबाही मचाई। हर ओर मौत और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, जिससे दोनों देशों में नागरिक मलबे में दब गए। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है|
तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं| कुछ घंटे बाद तीसरी बार 5.6 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार दोपहर तक इस भूकंप से 5000 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा हजारों लोग लापता हैं और हजारों की संख्या में घायल भी हैं। यहां हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तुर्की में सोमवार से लेकर अब तक 5 बार भूकंप आ चुका है। 24 घंटे के भीतर आए भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0, 5.6 और 5.4 बताई गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक दावा भी सामने आया है। WHO ने कहा है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 8 गुना बढ़ सकती है।