मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मेरी ख़्वाहिशों की लिस्ट में ‘तुम’

कहते है दाम्पत्य जीवन से गहरा कोई बंधन नहीं होता। प्रेम से शुरू होकर करुणा की यात्रा वाला सफर, पर जब प्रेम की अभिव्यक्ति को अपने हमसफर का सुंदर एहसास मिल जाता है तो दुनिया वाकई बहुत खूबसूरत हो जाती ह…

मेरी ख़्वाहिशों की लिस्ट में ‘तुम’
मेरी ख़्वाहिशों की लिस्ट में ‘तुम’ | फ़ोटो: TVL News

कहते है दाम्पत्य जीवन से गहरा कोई बंधन नहीं होता। प्रेम से शुरू होकर करुणा की यात्रा वाला सफर, पर जब प्रेम की अभिव्यक्ति को अपने हमसफर का सुंदर एहसास मिल जाता है तो दुनिया वाकई बहुत खूबसूरत हो जाती है। एक ऐसा हमदर्द जो आपके मौन और मनोभावों को पहचानने की क्षमता रखता हो तो मन-बसंत के नवीन प्रसून खिलने लग जाते है। तेरा मेरे जीवन में होना मेरे जीवन की बगियाँ को महका देता है। तेरा होना मुझे संजने-सँवरने और कुछ नया करने को प्रेरित करता है। तू ही तो मेरे जीवन में खुशियों की सुनहरी चाबी है। 



तेरे साथ ही तो मैं रूठना, मनाना, गुनगुनाना, इतराना, इठलाना जैसी भावनाओं को व्यक्त करना चाहती हूँ। तेरे होने से हृदय के एक कोने में सुखों की कल्पनाओं को सँजोये रखती हूँ। तुझसे संवाद करना मुझे मेरी दु:ख की वेदनाओं से दूर करता है। तुम ही तो मेरी जिंदगी का गुरूर हो। तुम्हारा होना ही तो मेरी जिंदगी का सबसे सुंदर नूर है। इस अजनबी दुनिया के भिन्न-भिन्न मुखोटें वाले लोगों के बीच तुम मेरा अडिग विश्वास हो। तुम्हारे साथ बिताए पल ही मेरी दिनचर्या का सुकून है। 



दिल की तरंगो को चलित बनाने वाला हृदयस्पर्शी सुखद एहसास तो केवल तुम ही हो। मेरा हौसला, उत्साह, सहानुभूति और कठिन राह पर मेरा अदृश्य साथ हो तुम। छल-प्रपंच से भरे निष्ठुर संसार में तुम ही तो मेरी निश्छल प्रेम की प्रतिमा हो। तुम सादगी का प्रतीक हो। इस दिखावटी दुनिया के बंधन में तुम ही विश्वास की डोर हो। जीवन की मनोहारी भोर हो। तुम्हारे साथ में मैं एक ऐसे मधुबन में विचरण करना चाहती हूँ जिनमें खिले फूलों को आजीवन सहेज कर रख सकूँ। तेरे साथ बीती यादों को महसूस करके तेरे और भी करीब आ जाती हूँ। तुम्हारा होना ही तो मुझे फूलों की छांव देता है। इस भागती-दौड़ती जिंदगी में मेरा ठहराव तो तुम ही हो।



ऐसे में यदि ख़्वाहिशों की लिस्ट जारी की जाए तो उसके प्रारम्भ और अंत में तुम्हारा ही नाम होगा। यादों की ऐसी डायरी जो तुमसे शुरू होकर आखरी में भी तुम्हारे नाम से शुशोभित होगी। पूरी दुनिया उस प्रेम में सिमट जाती है तब शब्दो की अभिव्यक्ति न्यून हो जाती है। पूरे शिद्दत वाली चाहत तो खुशनसीब लोगों को ही मिलती है और जब मिल जाती है तो अवसाद का अवसान हो जाता है। जीवन में उत्साह के नवीन गीतों का सृजन होने लगता है। सुना है प्यार वाला सप्ताह चल रहा है और इश्क वाली फरवरी भी बसंत ऋतु में झूम रही है, तो क्यों न दाम्पत्य जीवन की नीरसता को इस प्यार वाले सप्ताह में न्यून करने का सार्थक प्रयास करें और प्रेम से भरी यादों को सहेजने का प्रयास करें।    



डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।