बस्ती में 'फ्रॉड ट्रेडिंग गुरु' का पर्दाफाश, 'नाई' बना श्रीवास्तव, लाखों की ठगी कर अब दे रहा धमकी!
बस्ती: जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र से एक नया ‘नटवरलाल’ सामने आया है, जिसने न केवल लोगों से लाखों की ठगी की, बल्कि फर्जी जाति और उपनाम का सहारा लेकर समाज में खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश विशेषज्ञ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती में 'फ्रॉड ट्रेडिंग गुरु' का पर्दाफाश, 'नाई' बना श्रीवास्तव, लाखों की ठगी कर अब दे रहा धमकी! — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र से एक नया ‘नटवरलाल’ सामने आया है, जिसने न केवल लोगों से लाखों की ठगी की, बल्कि फर्जी जाति और उपनाम का सहारा लेकर समाज में खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश विशेषज्ञ के रूप में स्थापित कर लिया। शिकायत के अनुसार आरोपी जितेन्द्र शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा, निवासी ग्राम थाल्हापार, ने अपने नाम के साथ “श्रीवास्तव” जोड़ लिया और खुद को पढ़ा-लिखा व भरोसेमंद ट्रेडिंग गुरु बताकर आम लोगों को चूना लगाने लगा। आरोप है कि इस नकली पहचान की आड़ में उसने लोगों को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने, जमीन दिलवाने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक-एक व्यक्ति से 1 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रकम ठग ली। राम दिनेश चौधरी, राजेन्द्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बस्ती से की है! शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो जितेन्द्र ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी बीना श्रीवास्तव, मां सुगंधा देवी और भाई सोनू के साथ मिलकर पीड़ितों को धमकाने लगा। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें गालियां दी गईं, सामाजिक रूप से अपमानित किया गया और यहां तक धमकी दी गई कि “अगर ज्यादा बोलोगे तो छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा दूंगा या जहर खाकर फंसा दूंगा।” अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे लोग नकली उपनाम और झूठी पहचान का मुखौटा ओढ़कर भोले-भाले लोगों को लूटते रहेंगे? पीड़ितों ने मांग की है कि प्रशासन इस 'फर्जी श्रीवास्तव' पर सख्त कार्रवाई करे और ठगी गई रकम की भरपाई करवाई जाए।
आरोपी की सफाई:
जब आरोपी जितेन्द्र से उसका पक्ष लिया गया, तो उसने स्वीकार किया कि उसने लोगों से करीब 70 से 80 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाया है। लेकिन कंपनी को भारी घाटा हो गया। जितेन्द्र ने कहा कि अब कंपनी से बातचीत चल रही है और वह पैसा लौटाने को तैयार है। जैसे ही कंपनी से पैसा वापस आता है, वह सभी निवेशकों का पैसा लौटा देगा।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।