मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 सितंबर 2026

लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा: 49 की लोला बनना चाहती थी 29 की, 7 बार कराई प्राइवेट पार्ट की सर्जरी

7 बार सर्जरी, 29 की दिखने की चाह में 49 साल की लोलाउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें उज्बेकिस्तान की महिलाओं और एक भारतीय डॉक्टर के शामिल होने की प…

लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा: 49 की लोला बनना चाहती थी 29 की, 7 बार कराई प्राइवेट पार्ट की सर्जरी
लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा: 49 की लोला बनना चाहती थी 29 की, 7 बार कराई प्राइवेट पार्ट की सर्जरी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

7 बार सर्जरी, 29 की दिखने की चाह में 49 साल की लोला


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें उज्बेकिस्तान की महिलाओं और एक भारतीय डॉक्टर के शामिल होने की पुष्टि हुई है। मुख्य सरगना लोला कायूमोवा, जो इस वक्त फरार है, ने जवान दिखने के लिए 7 बार प्राइवेट प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।


पुलिस जांच में पता चला कि 49 वर्षीया लोला ने खुद को 29 का दिखाने के लिए चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की सर्जरी करवाई थी। इन सर्जरियों के पीछे डॉ. विवेक गुप्ता का नाम सामने आया है, जो सेक्स रैकेट का हिस्सा बन गया था और थाईलैंड यात्रा के दौरान लोला से मिला था।


रैकेट में विदेशी लड़कियों की डिमांड, उज्बेकिस्तान से मंगाई गई होलिडा और नीलोफर


लोला ने दिल्ली से अपने रैकेट की शुरुआत की और फिर लखनऊ में ओमेक्स आर-वन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 104 में त्रिजिन नामक कथित पत्रकार के साथ लिव-इन में रहकर रैकेट का संचालन शुरू किया।


लोला को भारत में विदेशी युवतियों की डिमांड समझ में आ गई थी, जिसके बाद उसने उज्बेकिस्तान से होलिडा और नीलोफर को भारत बुलवाया। दोनों लड़कियों को उसने अलग-अलग शहरों में भेजकर मोटी रकम कमाई।


डॉ. विवेक बना रैकेट का सहयोगी, करता था लड़कियों की सर्जरी


थाईलैंड यात्रा के दौरान लोला की मुलाकात डॉ. विवेक गुप्ता से हुई, जिसके बाद दोनों में संबंध गहरे हुए। विवेक भी रैकेट से जुड़ गया और लड़कियों को रशियन लुक देने के लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने लगा।


लोला ने सबसे पहले 2013 में पासपोर्ट बनवाया और नेपाल के रास्ते भारत आई। दिल्ली में छोटे स्तर पर एजेंटों की मदद से सेक्स सर्विस देना शुरू किया।

2014 में वह लखनऊ आकर त्रिजिन नामक पत्रकार के संपर्क में आई और फिर एक स्पा सेंटर में काम करने लगी। इसके बाद उसने अपना खुद का रैकेट शुरू किया।


पुलिस जांच में तेजी, सरगना की तलाश जारी


👉 पुलिस ने विदेशी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है

👉 लोला और डॉ. विवेक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

👉 पुलिस का मानना है कि जल्द ही मामले की अंतर्राष्ट्रीय कड़ी भी सामने आ सकती है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।