मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

याद आती है' के साथ अभिषेक सिंह और हार्डी संधू आए साथ, गाने के जरिए दिया उन ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट जो अपने प्रियजानों को खो चुके है

मल्टी टैलेंटेड एक्टर अभिषेक सिंह एक बार फिर संगीत प्रेमियों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने एक गाने के लिए खूबसूरत अस्मिता सूद और म्यूजिक मैस्ट्रो 'हार्डी संधू' के साथ हाथ…

याद आती है' के साथ अभिषेक सिंह और हार्डी संधू आए साथ, गाने के जरिए दिया उन ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट जो अपने प्रियजानों को खो चुके है
याद आती है' के साथ अभिषेक सिंह और हार्डी संधू आए साथ, गाने के जरिए दिया उन ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट जो अपने प्रियजानों को खो चुके है | फ़ोटो: TVL News


मल्टी टैलेंटेड एक्टर अभिषेक सिंह एक बार फिर संगीत प्रेमियों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने एक गाने के लिए खूबसूरत अस्मिता सूद और म्यूजिक मैस्ट्रो 'हार्डी संधू' के साथ हाथ मिलाया हैं। 'याद आती है' नाम का ये गाना लोगों के दिलों को झकझोरने वाला है। इस गाने में अभिषेक डैसिंग अवतार में नजर आए हैं। वैसे अभिषेक सिंह पहले भी म्यूजिक वीडियोज में अपनी मौजूदगी से सभी को अपना दीवाना बना चुके हैं और  अब इस लेटेस्ट नबंर के साथ उनका यही जादू फिर से नजर आएगा।


अभिषेक सिंह ने अपनी काबिलियत को लगातार साबित किया हैं, क्योंकि उनके म्यूजिक वीडियो ने व्यूवरशिप के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसका पूरा क्रेडिट उनके शानदार व्यक्तित्व और बेहतर एक्टिंग स्किल्स को जाता है जिसके वजह से वो दर्शकों के साथ तुरंत जुड़ जाते हैं। 'याद आती है' में उन्होंने हार्डी संधू के साथ काम किया हैं, जो भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा नामों में से एक हैं। ऐसे में आईएएस अधिकारी अभिषेक को एटंरटेनमेंट की दुनिया में  सफलता के पायदान पर चढ़ते हुए देखना काफी शानदार है। अभिषेक निस्संदेह देश में टॉप रेटेड म्यूजिक वीडियोज में बार-बार प्रदर्शित होने वाले सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।


इसे लेकर उत्साहित अभिषेक ने साझा किया, “इस तरह के मधुर गीत - याद आती है का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है। यह पांचवां संगीत वीडियो है जिसका मैं हिस्सा हूं और मैं वास्तव में पूरे अनुभव से रोमांचित हूं। हार्डी मेरे भाई की तरह हैं और उनके साथ काम करना एक अच्छी बात है। हमें पूरा विश्वास है कि इस भावपूर्ण रचना और वीडियो प्रस्तुति को पूरी दुनिया के म्यूजिक लवर्स पसंद और प्यार करेंगे। यह वीडियो उन पुलिस अधिकारियों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्रियजनों को खोया है।”


वहीं, हार्डी संधू ने कहा, '''याद आती है' प्यार और लालसा की कहानी है जो हर सुनने वाले के दिल को छूएगा। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह ट्रैक अभिषेक सिंह के साथ मेरा पहला सहयोग है, जो मेरे लिए किसी भाई से कम नहीं है। हालांकि यह एक साधारण गीत है, मुझे विश्वास है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा क्योंकि इसके बोल बहुत गहरे और प्रभावशाली हैं।



'याद आती है' हर कोने में म्यूजिक के साथ एक कनेक्शन बिठाने का वादा करता है। हार्डी की सुरीली आवाज और अभिषेक सिंह की पावर-पैक परफॉर्मेंस इसे निश्चित रूप से चार्टबस्टर बनाता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।