मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहरुख खान ने लॉन्च किया 'नाइट क्लब', एक एक्सक्लूसिव ऐप जो केकेआर के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक शाहरुख खान ने एक मजेदार वीडियो के साथ 'नाइट क्लब ऐप' लॉन्च किया हैं। इसकी टैगलाइन है "एकदुम फटाफटी ऐप"। इस ऐप का मकसद सभी तरह के उत्साह को लाइव और सीधे फैन्स…

शाहरुख खान ने लॉन्च किया 'नाइट क्लब', एक एक्सक्लूसिव ऐप जो केकेआर के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब
शाहरुख खान ने लॉन्च किया 'नाइट क्लब', एक एक्सक्लूसिव ऐप जो केकेआर के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक शाहरुख खान ने एक मजेदार वीडियो के साथ 'नाइट क्लब ऐप' लॉन्च किया हैं। इसकी टैगलाइन है "एकदुम फटाफटी ऐप"। इस ऐप का मकसद सभी तरह के उत्साह को लाइव और सीधे फैन्स तक पहुंचाना है, जो कई तरह की सुविधाओं की पेशकश करता है, जो उन्हें पूरे क्रिकेट सीजन में बिजी और एंटरटेन रखेगा।



इस नाइट क्लब ऐप लॉन्च के बारे में केकेआर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बिंदा डे कहते हैं, “केकेआर का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा एक खास रिश्ता रहा है। हम अपने प्रशंसकों के प्रति कमिटमेंट को और मजबूत करना चाहते थे क्योंकि हम महामारी के बाद तीन साल बाद अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर लौट रहे हैं। नाइट क्लब ऐप केकेआर के अनुभव को हमारे प्रशंसकों की उंगलियों तक पहुंचाने और उनके साथ आने वाले सभी उत्साह को करीब और व्यक्तिगत रूप से साझा करने का हमारा तरीका है।"


इस ऐप के सबसे एक्साइटिंग फीचर्स में से एक इसका लॉयल्टी प्रोग्राम है, जहां प्रशंसकों को केकेआर के वफादार प्रशंसक होने के लिए रिवॉर्ड मिल सकता है। प्रशंसक ऐप से जुड़कर प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं और अपनी एक्सक्लूसिव केकेआर मर्चेंडाइज के लिए रिडीम कर सकते हैं, और इससे उन्हें ऐसा अनुभव मिलेगा जो पैसो से नही खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कुछ लकी फैन्स को व्यक्तिगत रूप से केकेआर नाइट्स से मिलने का मौका मिल सकता है।


ऐप में एक गेम ज़ोन भी होगा जहां प्रशंसक मैच-डे गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं और विशेष पुरस्कार जीत सकते हैं। नाइट्स को बेहतर तरीके से जानना और खेल के टॉप पर बने रहना नाइट क्लब ऐप का मुख्य आकर्षण है, क्योंकि यह केकेआर कैंप में आर्टिकल्स, पिक्चर्स, वीडियो, आंकड़ों और अन्य के माध्यम से विशेष जानकारी देता है।


ऐप में एक मेगास्टोर भी शामिल होगा जहां प्रशंसक आधिकारिक केकेआर मर्चेंडाइज खरीद सकते हैं और टीम के लिए अपना समर्थन दिखा सकते हैं।


नाइट क्लब ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।