मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुदरहा में एएनएम के आवास पर एसीएमओ की जांच, अबॉर्शन सेंटर होने की शिकायत निकली निराधार

कुदरहा (बस्ती)।कुदरहा बाजार में स्थित एएनएम पार्वती अग्रहरि के आवास पर सोमवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर की गई इस जांच में अबॉर्शन से…

कुदरहा में एएनएम के आवास पर एसीएमओ की जांच, अबॉर्शन सेंटर होने की शिकायत निकली निराधार
कुदरहा में एएनएम के आवास पर एसीएमओ की जांच, अबॉर्शन सेंटर होने की शिकायत निकली निराधार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)।

कुदरहा बाजार में स्थित एएनएम पार्वती अग्रहरि के आवास पर सोमवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर की गई इस जांच में अबॉर्शन सेंटर संचालित होने की आशंका व्यक्त की गई थी, लेकिन मौके पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला।


एसीएमओ की टीम ने आवास के सभी कमरों की वीडियोग्राफी करवाई। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की चिकित्सा गतिविधि या गर्भपात से जुड़ा कोई उपकरण या दवा वहां मौजूद नहीं मिली। इसके बाद टीम बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई।


इस संबंध में एएनएम पार्वती अग्रहरि ने कहा कि यह शिकायत झूठी और दुर्भावनापूर्ण है, जिसका मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि बार-बार झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।


सीएमओ कार्यालय में तलब


एडिशनल सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अब एएनएम को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है, ताकि वह अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।