मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता

मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी वेब सीरीज़ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अदाकारा व चर्चित मॉडल महिमा गुप्ता को मुंबई में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर स…

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता
दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी वेब सीरीज़ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अदाकारा व चर्चित मॉडल महिमा गुप्ता को मुंबई में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा, संगीतकार दिलीप सेन और एसीपी संजय पाटिल की मौजूदगी में अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में जन्मी महिमा ने शुरुआत में विभिन्न टेलीविज़न धारावाहिकों और फ़िल्मों में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उनकी अभिनय यात्रा 2020 में 'द केज ऑफ़ लाइफ़' प्रोजेक्ट से शुरू हुई। कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रखा, जहाँ उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 'आई लव अस 3', 'तू मेरी आशिकी है', 'द डेविल इनसाइड', 'शुक्ला द टेरर', और 'भूतियापा' जैसी लगभग 50 से ज़्यादा वेब सीरीज़ प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है। चर्चित अदाकारा व मॉडल महिमा गुप्ता को खास तौर पे एलटी बालाजी की वेब सीरीज़ 'गंदी बात' में सारिका के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान और प्रशंसा दिलाई।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।