मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद

आगरा: आगरा जनपद में चोरी, लूट, अवैध असलाह आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व म…

आगरा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद
आगरा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद | फ़ोटो: TVL News

आगरा:  आगरा जनपद में चोरी, लूट, अवैध असलाह आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी सदर के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त व चैकिंग की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम बुन्दू कटरा क्षेत्र में पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 03 वाहन चोर चोरी की 02 मोटरसाइकिल को लेकर नगला लालजीत की ओर से आगरा ग्वालियर हाईवे की ओर आने वाले हैं।



उपरोक्त प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची एवं आड़ लेकर छुप गये और इन्तजार करने लगे। कुछ समय बाद 02 मोटरसाइकिल पर 03 लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा तत्काल बाहर निकलकर मोटरसाइकिल रूकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देख मोटरसाइकिल सवार सकपका गये और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे हड़बड़ाहट में दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराकर गिर गयीं।



 पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया एवं 01 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल अपाचे व पैशन प्रो बरामद हुयीं। 



पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम रामनिवास व प्रहलाद एवं फरार अभियुक्त का नाम बताया गया। हम लोग मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करके बेचते हैं, यदि हममें से कोई जेल आदि में भी होता है तो भी उसे उसका हिस्सा देते हैं। बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की हैं। हम लोगों ने कुछ और मोटरसाइकिल जो थाना जगदीशपुरा व सिकन्दरा क्षेत्र से चोरी की हैं वह हमने रोहता के पास खण्डहर में छिपा रखी हैं। अभियुक्तगण की निशानदेही पर खण्डहर से 04 मोटसाइकिल एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, स्प्लेण्डर प्लस व अपाचे सहित अभियुक्तगण से कुल 06 मोटरसाइकिल चोरी की बरामद हुयीं|




पुलिस ने बताया कि,'अभियुक्त गण दो-तीन वर्ष पुरानी मोटरसाइकिल चुराते थे। जिससे उनके लॉक तोड़ने में आसानी रहती थी। मोटरसाइकिल चुराते समय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास जाता था। दो साथी एक एक मोटरसाइकिल से दोनों रास्ते पर खड़े रहते थे। जिससे कोई मोटरसाइकिल वाला यदि देख ले तो भागकर निकलने में आसानी रहती थी।





बरामद चोरी की मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में विवरण निम्नांकित है

01. बरामद एचएफ डीलक्स यूपी 80 डीवी 9145 के सम्बन्ध में बताया कि यह हमने आवास विकास कालोनी जगदीशपुरा से पिछले महीने चोरी की थी। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 189/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। 

02. पैशन प्रो यूपी 80 ईडी 7056 हमने 03-04 दिन पहले अवधपुरी जगदीशपुरा से चोरी की थी। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 160/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था।

 03. अपाचे यूपी 80 डीवी 2716 हमने सैक्टर 15 सिकन्दरा से 03-04 दिन पहले चोरी की थी। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0 186/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

04. स्प्लैण्डर हमने काफी समय पहले चोरी की थी, जिसके कारण हमें समय व स्थान याद नहीं है।

05. अपाचे यूपी 85 बीसी 2240 मोटरसाइकिल हमने मिलकर सैक्टर 4 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से चोरी की थी। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 187/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

 06. पैशन प्रो यूपी 80 डीजे 5890 मोटरसाइकिल हम लोगों ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से पिछले महीने ही चोरी की है। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 188/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। 



गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण: 

01. रामनिवास पुत्र विद्याराम लोधी नि. ग्राम बुढरा थाना ताजगंज आगरा। 02. प्रहलाद पुत्र संजय जाटव नि. गढी भूपाल थाना शमशाबाद । फरार अभियुक्त का विवरण :01. सोनू पुत्र नामालूम निवासी गली नम्बर 1 जगदीशपुरा पुलिया थाना जगदीशपुरा। बरामदगी का विवरण :01. 06 मोटरसाइकिल चोरी की। आपराधिक इतिहास का विवरण :01. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 139/2022 धारा 411/414/420/467/468/471/34 भा.द.वि थाना सदर बाजार आगरा 02. मु0अ0सं0 160 / 2022 धारा 379 भादवि थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा 03. मु0अ0सं0 187 / 2022 धारा 379 भादवि थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा 04. मु0अ0सं0 188 / 2022 धारा 379 भादवि थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।