बहराइच: दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग, युवती को लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शहर के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद को देखने निकली युवती को विवाद के दौरान चली गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल मे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बहराइच: दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग, युवती को लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शहर के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद को देखने निकली युवती को विवाद के दौरान चली गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ले में दो लोगों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि विवाद किसी नशे के कारोबार को लेकर हो रहा था।
विवाद बढ़ा तो आसपास के लोग बाहर निकल आये। इसी दौरान मकबूल की बेटी रुखसाना भी घर से बाहर मौजूद रही। अचानक गोली चल गई। जो रुखसाना को लग गई। आनन फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही हैं।
दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मोहल्ला निवासी मकबूल ने बताया कि एक महिला स्मैक की बिक्री करती है। रविवार को नशे के कारोबार को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में झगड़ रहे थे। तभी मोहल्ला निवासी नसीम ने अवैध कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहल्ला निवासी मकबूल की बेटी रुखसाना 19 घायल हो गई।
आनन फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकबूल का कहना है कि आए दिन स्मैक और चरस की बिक्री को लेकर विवाद होता है। जिसका शिकार आज बेटी हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवती और नसीम रिश्तेदार हैं। नशीला पदार्थ बिक्री का कोई मामला नहीं है। बल्कि अनजाने में गोली लगने से युवती घायल हुई है। नसीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।