आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना हरीपर्वत पुलिस पुलिस ने षड़यत्रं के तहत रेप के झूठे मुकद्दमें में फंसाकर रूपये ऐंठने वाली एक युवती व तीन वकीलों सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया| पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख पचहत्तर हज़ार रुपए बरामद किए है।बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखा कर वसूली करने वाले गैंग में शामिल एक और महिला वकील और पुरुष वकील की पुलिस तलाश कर रही है।
24 जून 2022 को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा अंजली द्वारा थाना हरीपर्वत पर तहरीर दी गयी कि 26 अप्रैल 2022 को मेरा परिचित राहुल अपने जन्मदिन की पार्टी बताकर मुझे एकता होटल, आईएसबीटी ले गया तथा कोल्डड्रिन्क में नशीला पदार्थ मिलाकर मेरे साथ दुराचार कर, फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। प्रार्थिया द्वारा राहुल के परिजनों से शिकायत करने पर राहुल की मां, पिता, मामा, दादा व 5-6 अज्ञात द्वारा मुझे रास्ते में गाली व जान से मारने की धमकी दी गयी । मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि ,''मामले में विवेचना के क्रम में मैनुअल इनपुट व सर्विलांस आदि के माध्यम से घटना असत्य पायी गयी। विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादिया द्वारा वकीलों के माध्यम से षड़यन्त्र कर रूपये हड़पने के उद्देश्य से राहुल व उसके परिवाजनों पर झूठा मुकद्दमा कराकर रु0 5,00,000/- की माँग की गयी है।
पुलिस ने बताया कि ,'झूठा अभियोग पंजीकृत कराने में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हरीपर्वत पुलिस किये जा रहे प्रयासों के क्रम में 05 जुलाई, 2022 को को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि अंजली तथा षड़यन्त्र में मिले वकीलों द्वारा राहुल के परिजनों से रुपये प्राप्त कर, जमा करने एसबीआई मुख्य शाखा छीपीटोला गये हैं।
सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एसबीआई मुख्य शाखा छीपीटोला से अभियुक्ता अंजली, वकील जितेन्द्र, निशान्त, शेखर प्रताप को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से रु0 3,75,000/- बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अंजली द्वारा बताया गया कि,'रुपये मैंने, वकील जितेन्द्र राजपूत, निशान्त कुमार प्रजापति, शेखर प्रताप सिंह व ममता के माध्यम से राहुल सिकरवार निवासी छलेसर को षणयन्त्र के तहत झूठे बलात्कार के मुकद्दमें में फंसा कर प्राप्त किये। अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि प्राप्त रु0 5,00,000/- में दो लाख रुपये मेरे व दो लाख रुपये चारों वकीलों के हिस्से में व एक लाख रुपये वकीलों की फीस थी।
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उपरोक्त षडयन्त्र में राहुल सिकरवार का वकील अवनीश वैश्य भी संलिप्त था। रुपयों का लेनदेन अन्य वकीलों से अवनीश वैश्य द्वारा ही किया गया था। मामले में महिला वकील ममता और अवनींद्र वैश्य का भी नामजद है। पुलिस वकील की तलाश में दबिश दे रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.अंजली
2.जितेन्द्र राजपूत पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी लकावली थाना ताजगंज जनपद आगरा।
3.निशान्त कुमार प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी पंचकुईया थाना लोहामण्ड़ी जनपद आगरा।
4.शेखर प्रताप सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी दुर्गा नगर थाना सदर जनपद आगरा।