आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पशु चोरी करने वाले 04 चोरों को थाना न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | घटनाक्रम के मुताबिक,''17 जून 2022 को था वादी द्वारा थाना न्यू आगरा पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 14 जून को दिन में अपनी दो भैंसे यमुना किनारे बांध के घर पर खाना खाने के लिए गया था जब वापस आकर देखा तो मेरी भैंसे वहां नही थी। इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पर मु0अ0सं0 202/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर सीकरी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। । पुलिस के मुताबिक, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 06 पशु चोर भैंस चोरी करने के इरादे से रंगजी हाईटस के मैदान में बिना नम्बर की टाटा योद्धा गाडी के साथ खडे है। जिन्होने इसी गाडी से 14.06.2022 को दिन में भैस चोरी की थी। जिनके पास अवैध असलाह भी
इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंचकर एक बारगी दबिश देकर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया व 02 अभियुक्तगण फरार हो गये। अभियुक्तगण के कब्जे से रू0 50,000/-, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक टाटा योद्धा गाडी बरामद हुयी। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पहले अभियुक्त सतवीर ने बताया कि मैंने अपने दोस्तों बन्टू, राहुल, कृष्णा, राजपाल भाटिया व भाई दीपक के साथ मिलकर दिनांक 14.06.2022 को दिन में दोपहर के समय दो भैंस चोरी की थी, जिसके बाद भैंसों को हम सब ने इटावा में लगी पैठ में अन्जान आदमी को रू0 90,000/- में बेच दिया था। भैंसो के बेचने से मिले पैसों को हम सब ने आपस में बांट लिया था। बरामद तमंचे के सम्बन्ध में बताया कि चोरी करते समय लोगों को डराने के लिए अपने पास रखते है। जो हमारे दो साथी भाग गये है उनके नाम कृष्णा व राजपाल भाटिया