उद्योगपतियों के साथ मिल कर अग्निपथ योजना लाई है मोदी सरकार: अग्निपथ योजना पर अखिलेश यादव
कन्नौज: अग्निपथ योजना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'ये सरकार तो जात और धर्म देख के काम कर रही है और नफरत फैलाने वाली है। जो सरकार अग्निपथ जैसी योजना ला सकती है, सेना में टेंपरेरी नौकरी दे रहे है…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
उद्योगपतियों के साथ मिल कर अग्निपथ योजना लाई है मोदी सरकार: अग्निपथ योजना पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News
कन्नौज: अग्निपथ योजना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'ये सरकार तो जात और धर्म देख के काम कर रही है और नफरत फैलाने वाली है। जो सरकार अग्निपथ जैसी योजना ला सकती है, सेना में टेंपरेरी नौकरी दे रहे हैं। ''हमारी सेना का जो सम्मान है आप उस सम्मान को गिरा रहे हैं| जानबूझ कर भाजपा सरकार उद्योगपतियों के साथ मिल कर अग्निपथ और अग्निवीर जैसी योजना लाई है|
योग दिवस पर अखिलेश यादव ने कहा कि योग दिवस की महत्ता तभी रहेगी जब इसके साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं का योग भी बैठाया जाएगा। गरीबों के साथ न्याय का योग चाहिए। भाजपा को कानून के राज का योग भी बिठाना चाहिए। जब जनसामान्य अपने को सुरक्षित और भयमुक्त समझेगा तभी योग में उसकी अभिरुचि होगी। तनाव, चिंता, अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति का तन स्वस्थ नहीं होगा तो मन में शांति नहीं होगी।
यादव ने कहा कि योग भारतीय वैज्ञानिक पद्धति है। यह उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ी परम्परा हैं। यह दिखावे और प्रदर्शन की वस्तु नहीं। भाजपा ने इसे अपने ‘इवेंट मैनेजमेंट‘ का पार्ट बनाना शुरू कर दिया है। इससे योग की स्वाभाविक प्रभावशीलता बाधित होगी। समाजवादी पार्टी योग की परम्परागत शुचिता की पक्षधर है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।