मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुलिस मुठभेड़ में खूंखार वाहन चोर गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार: अब तक 500 से अधिक लग्जरी गाड़ियों की कर चके है चोरी, दिन में करते थे रेकी, रात में वारदात को अंजाम

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब तक 500 से अधिक वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 6 अभियुक्तों को एसओजी व थाना खंदौली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया…

पुलिस मुठभेड़ में खूंखार वाहन चोर गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार: अब तक 500 से अधिक लग्जरी गाड़ियों की कर चके है चोरी, दिन में करते थे रेकी, रात में वारदात को अंजाम
पुलिस मुठभेड़ में खूंखार वाहन चोर गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार: अब तक 500 से अधिक लग्जरी गाड़ियों की कर चके है चोरी, दिन में करते थे रेकी, रात में वारदात को अंजाम | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब तक 500 से अधिक वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 6 अभियुक्तों को एसओजी व थाना खंदौली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 05 कार (चोरी की), अवैध असलाह, 04 फरसानुमा चाकू एवं गाड़ी चोरी करने के उपकरण बरामद। पुलिस ने बताया,''कल यानी शनिवार 18 जून की रात को एसओजी टीम व थाना खन्दौली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। झरना नाला के पास पहुंचने पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि वाहन चोरों का एक गिरोह आज आगरा में आया हुआ है और इन्होंने आगरा सहित कई जनपदों में पूर्व में वाहनों की चोरियां की हैं। ये चोरों का गिरोह दो गाडियों में इधर की तरफ ही आ रहा है। 



इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चैकिंग की जाने लगी।  कुछ समय बाद दो गाड़ियां आती हुयी दिखायी दी। पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर गाड़ी में सवार व्यक्ति सकपका गये और गाड़ियों को कुछ दूर पहले रोककर पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी हेतु चारों ओर से घेरने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा हुआ देख गाड़ियों से उतरकर अभियुक्तगण बाहर आ गये और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो अभियुक्तगण द्वारा फायर किया गया एवं अन्य चार अभियुक्तगण द्वारा हाथ में फरसानुमा चाकू से हमला किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप का बचाव करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों ओर से घेरकर सभी 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 कार, 02 तमन्चा मय खोखा कारतूस, 04 अदद फरसानुमा चाकू, गाड़ी चोरी करने के विभिन्न उपकरण बरामद हुए।




मंहगी और लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने व बेचने का काम करते हैं...

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम अनिल पवार, संदीप नागर, विक्रान्त शर्मा उर्फ विक्की, अतुल यादव, आशुतोष यादव व अंशुमन प्रताप बताया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि हम सभी लोग मंहगी और लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने व बेचने का काम करते हैं। हमारे पास बरामद चोरी की गाड़ियां थी जिनको आपने रोकने की कोशिश की थी और हम लोग पकड़े जाने के डर से हम भाग रहे थे।



पहली गाड़ी Maruti baleno को खोलकर देखा गया तो गाड़ी में एक काले रंग का बैग रखा हुआ मिला जिसको खोलकर देखा गया तो तमाम उपकरण 1. डिवाइस/स्कैनर (गाड़ी के इंजन इम्मोबिलाइजर की कोडिंग करने में प्रयुक्त होने वाला डिवाइस), 2. एक अदद टार्च रंग काला, 3. एक अदद लाक सैट (मारुति स्विफ्ट का), 4. दो अदद All in Key (सूजानुमा नकली चाभियां), 5. एक अदद लाल तार जिसके एक सिरे पर कनैक्टर व दूसरे सिरे पर सेफ्टीपिन लगा हुआ (पुश बटन वाली गाड़ी को स्टार्ट करने में प्रयुक्त), 6. एक अदद डोरलाक (स्विफ्ट गाड़ी का), 7. एक अदद पेचकस रंग हरा, 8. कुल 11 अदद चाभियां (ब्लैंक की), 9. कुल 10 अदद सैल गाड़ी की चाभियों में पड़ने वाले गोल, 10. एक अदद टूलकिट जिसमें अलग अलग साइज व आकार के पेचकस आदि औजार व 11. एक अदद सब्बल बरामद हुए। 



चोरी की गाड़ियों की खरीद व बिक्री का काम संदीप नागर करता है
आरोपियों ने बताया,'' हम सभी कभी एक साथ और कभी अलग-अलग होकर गाड़ियों की चोरी करते हैं। चोरी की गाड़ियों की खरीद व बिक्री का काम संदीप नागर करता है। 



दिन में गाड़ियों की रेकी करते थे, रात में...

हम सभी लोग दिन में गाड़ियों की रेकी कर लेते हैं। उसके बाद रात में हम लोग यही सब सामान लेकर निकलते हैं। सबसे पहले हम लोग All in key से गाड़ी का मेन दरवाजा खोलते हैं, अगर कभी दरवाजा न खुले तो हम सब्बल से शीशा तोड़ देते हैं। गाड़ी के लॉक को खोलकर हम बोनट खोलते हैं और बोनट में लगे हुए सायरन को तोड़ देते हैं ताकि गाड़ी आवाज न करे। इसके बाद स्टेयरिंग के नीचे लगा हुआ कवर खोलकर कपलर लगाकर गाड़ी के करेन्ट को डायरेक्ट कर देते हैं, जिससे गाड़ी में Ignition आ जाता है। इसके बाद डिवाइस को कपलर में लगाकर गाड़ी की चाभी की प्रोग्रामिंग बना लेते हैं। उसके लिये Blank Key की जरूरत पड़ती है।



Online मंगवाते थे Blank Key

Blank चाभियों को हम लोग Online मंगवा लेते हैं। ब्लैंक चाभी की प्रोग्रामिंग होते ही गाड़ी उस चाभी से स्टार्ट हो जाती है और हम लोग गाड़ी को ले जाते हैं। इस पूरे काम में हमको 2 से 3 मिनट लगते हैं। गाड़ी को सुरक्षित जगह पर ले जाने के बाद हम लोग उसमें टार्च से जीपीएस ढूंढते हैं, अगर जीपीएस लगा होता है तो उसे तोड़कर फेंक देते हैं और कुछ दिन तक वहीं सुरक्षित जगह खड़ी रखते हैं या जगह बदलते रहते हैं ताकि पकडे न जायें। जीपीएस अक्सर गाड़ी में ऐसी जगह पर लगा रहता है जहां गाड़ी में हमेशा करेन्ट चालू रहता है जैसे कि गाड़ी की रूफलाइट में हमेशा करेन्ट रहता है इसलिये अक्सर जीपीएस के तार रूफलाइट के पास से जुड़े रहते हैं।




गाड़ी चोरी करने के बाद हम लोग गाड़ी को संदीप को बेच देते हैं और संदीप ही ग्राहकों को गाड़ी बेचता है। संदीप हमारे साथ गाड़ी चुराने जाता है। हम पांच लोग गाड़ियों को चुराकर लाने का काम करते हैं। संदीप चोरी की गाड़ियों की खरीद और बिक्री करता है। हम लोगों ने कई
गाड़ियां चोरी की हैं। जो गाड़ी Baleno और Swift आपको हमारे पास से मिली है वह चोरी की है जिनको संदीप के अलावा हम पांचों लोगों ने अलग अलग जगह से चोरी किया था। आज हम लोग चोरी की गाड़ियों का सौदा करने के लिये जा रहे थे, हम पांचों लोग चोरी की गाड़ियों को आज संदीप को बेचने वाले थे। हमारे पास इन दो गाड़ियों के अलावा तीन अन्य चोरी की गाड़ियां भी हैं जो हमने यहीं पास में एक सूनसान स्थान पर छिपा रखी हैं



अभियुक्तगण द्वारा बताये स्थान पर देखा कि उक्त स्थान पर कुल 3 गाड़ियां खड़ी हुई थी। पहली गाड़ी Maruti swift रंग सफेद जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। दूसरी गाड़ी Maruti swift रंग सिलेटी जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। तीसरी गाडी Maruti swift रंग नीला जिस पर नंबर प्लेट HR29AR9530 लगी है। 


यू-ट्यूब पर देखकर फर्जी आरसी बनाते थे

गाड़ी से आरसी बरामद हुई जिसको देखकर अभियुक्त अनिल ने बताया कि यह आरसी भी फर्जी है जो मैंने यूट्यूब पर देखकर बनायी है। मैं यूट्यूब पर देखकर फर्जी आरसी कम्प्यूटर पर बना लेता हूँ और प्रिन्ट करके तैयार कर लेता हूँ। फर्जी आरसी पर वही नंबर डालता हूँ जो उसी मॉडल की गाड़ी का होता है। उसी माडल की किसी गाड़ी का नंबर सड़क से देखकर उसके इंजन व चेसिस नंबर नैट पर सर्च कर लेता हूँ और उसी इंजन चेसिस व रजिस्ट्रेसन नंबर की आरसी तैयार कर लेता हूँ। गाडी पर लगे हए फर्जी नंबर प्लेटों के संबंध में पूछा गया तो संदीप के अतिरिक्त पकड़े गये पांच व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि पकड़े जाने से बचने के लिये हम लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं।



इन गाड़ियों के अलावा भी हमने कई गाड़ियां पूर्व में चोरी की है जिसमें हमारा सहयोग रिजवान पुत्र शकीर निवासी ककोर बुलन्दशहर, ताज, रिंकू निवासी बुलन्दशहर, सरबजीत सरदार निवासी राजौरी नई दिल्ली करते हैं। सरबजीत सरदार चोरी की गाड़ियों को मदन बिहारी निवासी आरा बिहार के माध्यम से बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल व आसाम में सप्लाई करवा देता है। 



अनिल ने अपना कैरियर 'स्कूटी चुराने' से शुरू किया....आज 
पुलिस ने बताया,''''अभियुक्तगण से पूछताछ में एक बात बड़ी ही रोचक संज्ञान में आयी कि अभियुक्त अनिल ने अपना कैरियर स्कूटी ???ुराने से शुरू किया और आज वह लग्जरी कार की डिवाइस द्वारा प्रोग्रामिंग करके चोरी करने लगा साथ ही यू-ट्यूब पर देखकर फर्जी आरसी भी बनाता है। अनिल भारत का सबसे बड़ा गाड़ियों का चोर बनना चाहता था। उसका कहना है कि मैं किसी भी लग्जरी गाड़ी के सामने खड़ा हो जाता हूं तो गाड़ी हाथ जोड़कर खुद खुल जाती है। अनिल दिल्ली के करीब 10 थानों से यूपी के नोएडा के कई थानों, बुलन्दशहर व मथुरा के थानों से जेल जा चुका है। अनिल चोरी की गाड़ियों को बेचकर एक बहुत बडी कोठी बनाना चाहता है।



ज्यादातर दिल्ली एनसीआर में ही गाडियों को चोरी के लिए निशाना बनाते हैं
अभियुक्तगण ज्यादातर एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा गुरूग्राम में ही गाडियों को चोरी के लिए निशाना बनाते हैं। बरामद 05 कारों में से 01 गाजियाबाद व 04 दिल्ली से चोरी की गयी अभियुक्त संदीप ने विभिन्न चोरों से गाड़ियां खरीदकर लगभग 500 गाड़ियों को बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल, पंजाब व असम में बेच चुका है




गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

01. अनिल पवार पुत्र लालबाबू कुमार निवासी आश्रम वाली गली सहकारी नगर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर। 

02. संदीप नागर पुत्र रामकिशन निवासी गांव जलालपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी हाल निवासी किराये का मकान गांव कुलेसरा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर।

 03. विक्रान्त शर्मा उर्फ विक्की पुत्र मुकेश कुमार शर्मा निवासी गांव चीती थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर हाल निवासी किराये का मकान बमैटा थाना लालकुंआ जनपद गाजियाबाद ।

 04. अतुल यादव पुत्र मोहर सिंह यादव निवासी फ्रेन्ड्स कालोनी थाना फ्रेन्ड्स कालोनी जनपद इटावा। 

05. आशुतोष यादव उर्फ दीपू पुत्र स्व0 अनिल यादव निवासी फर्रुखाबाद फाटक अशोक नगर थाना फ्रेन्ड्स कालोनी जनपद इटावा। 

06. अंशुमन प्रताप सिंह पुत्र श्याम सिंह सेंगर हाल निवासी सैक्टर 58 गांव विशुनपुरा थाना सैक्टर 58 जनपद गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी गांधीनगर थाना बिधूना जनपद औरैया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।