मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव: 5 लोग लापता, तलाश जारी; असम में बाढ़ से हाल बेहाल

डिब्रूगढ़:असम के डिब्रूगढ़ के रोहमोरिया में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव के डूबने की घटना में 5 लोग लापता हैं। नाव पर नौ लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों को बचा लिया गया, पांच अब भी लापता हैं।ASP बिटुल चेतिय…

असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव: 5 लोग लापता, तलाश जारी; असम में बाढ़ से हाल बेहाल
असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव: 5 लोग लापता, तलाश जारी; असम में बाढ़ से हाल बेहाल | फ़ोटो: TVL News

डिब्रूगढ़:असम के डिब्रूगढ़ के रोहमोरिया में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव के डूबने की घटना में 5 लोग लापता हैं। नाव पर नौ लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों को बचा लिया गया, पांच अब भी लापता हैं।



ASP बिटुल चेतिया ने बताया, "आज सुबह 9 लोग एक नाव में आ रहे थे, नाव डूब गई। 4 लोगों को बचा लिया गया। बाकी लोगों की तलाश जारी है। NDRF और SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।"




असम के नागांव ज़िले में बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हुए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर हर मिनट बढ़ रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर जलस्तर बढ़ रहा था। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और कई और इलाके रात भर लगातार बारिश के बीच बाढ़ के प्रभाव में आ गए हैं।



गुवाहाटी के पीआरओ रक्षा ने बताया,'भारतीय सेना का बाढ़ बचाव अभियान असम के 7 ज़िलों में लगातार चौथे दिन भी जारी है। गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 4,500 फंसे हुए स्थानीय लोगों को बचाया गया है। राहत शिविरों को समय पर राहत सामग्री की आपूर्ति प्रदान की गई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।