आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज गुरुवार सुबह (जनवरी 26, 2023 को) बड़ा हादसा हो गया। आगरा के टीला माईथान इलाके में सिटी स्टेशन रोड पर धर्मशाला बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के चलते 6 मकान भरभराकर गिर गए। मलबे में एक पिता और उनकी दो बेटियां दब गईं। जिसमें से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता और एक बेटी को सुरक्षित निकाला गया। दोनों को अस्पताल भेजा गया है, घायलों की स्थिती गंभीर है|
घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। आगरा सिटी स्टेशन रोड पर स्थित धर्मशाला में चल रहे खुदाई कार्य के चलते आधा दर्जन मकान गिर गए| जैसे ही इसकी खबर प्रशासन को मिली तो सभी अफसर मौके पर पहुचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि बिल्डर और धर्मशाला के ट्रस्टी राजू मेहरा हीरा कारोबारी हैं। धर्मशाला में पिछले 6 महीने से शॉपिंग कंप्लेक्स बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। बेसमेंट की खुदाई के चलते कई फीट गहरा गड़ढ़ा खोद दिया गया था।
जिसके चलते छह लोगों के मकान अचानक धरासाई हो गए| इमारत पल भर में मलबे में तब्दील हो गई| मकान में सो रहे विवेक कुमार अपनी दो बेटियां 'वेदेही और रुसाली' के साथ मलबे में दब गए| जब तक तीनों को बाहर निकाला जाता, तब तक रुसाली (4) की मौत हो गई। जबकि पिता विवेक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वैदेही को हल्की चोट लगी है।
आगरा के ADM अंजनी कुमार ने बताया,' आज सुबह टीला माईथान इलाके में एक बेसमेंट की खुदाई के दौरान बेसमेंट की दूसरी तरफ के 5-6 मकानों के पिछले हिस्से गिर गए। हादसे में 32 वर्षिय पिता और उसकी 2 बेटियां दब गई। तीनों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है, घायलों की स्थिती गंभीर है|
आगरा पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया,'' आज सुबह सूचना मिली की एक बेसमेंट की खुदाई के कारण आसपास के 3-4 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारी टीमों ने वहां से 3 लोगों को रेस्क्यू किया है। हादसे में काई भी जनहानी नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी|