मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ताजमहल देखने आई विदेशी पर्यटक महिला को बंदर ने काटा: अखिलेश ने सरकार पर उठाए सवाल, डीएम के चश्मे की तरह क्या फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?

आगरा: आगरा में स्थित ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। लेकिन इन दिनों ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है| हाल के दिनों में कई पर्यटकों पर बंदरों द्…

ताजमहल देखने आई विदेशी पर्यटक महिला को बंदर ने काटा: अखिलेश ने सरकार पर उठाए सवाल, डीएम के चश्मे की तरह क्या फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?
ताजमहल देखने आई विदेशी पर्यटक महिला को बंदर ने काटा: अखिलेश ने सरकार पर उठाए सवाल, डीएम के चश्मे की तरह क्या फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी? | फ़ोटो: TVL News

आगराआगरा में स्थित ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। लेकिन इन दिनों ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है| हाल के दिनों में कई पर्यटकों पर बंदरों द्वारा हमला किया गया| सोमवार को घूमने आई ऐसी ही एक विदेशी पर्यटक को एक बंदर ने काट लिया, जिससे वह जख्मी हो गई। 



सोमवार सुबह ताजमहल देखने पहुंची एक स्पेनिश महिला पर्यटक को बंदर ने काट लिया, जिससे उसके पैर से खून बहने लगा| पैर से खून बहता देख महिला पर्यटक रोने लगी| इसके बाद एक कर्मचारी ने महिला पर्यटक का इलाज कराया| इसके बाद वह महिला होटल के लिए रवाना हो गई|बताया जा रहा है, स्पेनिश महिला ताजमहल देखकर निकल रही थी, तभी मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। 



अखिलेश यादव ने विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने को बेहद गंभीर बताया और कहा कि अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा| साथ ही उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए दिए गए फंड पर भी तंज कसा और कहा किडीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?



अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा "ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है। देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा।  डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।