लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'यूपी में अभाव और अराजकता' के लिए कोई जगह नहीं बयान' पर तंज कसते हुए कहा , जनता पूछ रही है फिर आप यहाँ क्या कर रहे हैं? अखिलेश ने कहा "भाजपा संविधान विरोधी काम करके ‘अराजकता’ की प्रतीक बन गयी है। जनता के लिए भाजपा भार बन गयी है।
दरअसल विधानसभा मानसून सत्र से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''25 करोड़ लोगों के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजानाओं का लाभ पहुंचा रही है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए भी यहां अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं है|
यह भी पढ़ें: यूपी में अभाव और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं : योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने ट्वीट कर कहा,''कोई कह रहा है “उप्र में अभाव और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है”…जनता पूछ रही है फिर आप यहाँ क्या कर रहे हैं? सच ये है कि भाजपा ने ‘अभाव’ के साथ-साथ हर चीज़ के ‘भाव’ बढ़ा दिए हैं और वो ख़ुद संविधान विरोधी काम करके ‘अराजकता’ की प्रतीक बन गयी है। जनता के लिए भाजपा भार बन गयी है।
यह भी पढ़ें: खुफिया कैमरों से उर्स के आयोजन पर रहेगी पुलिस की नजर