आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ऑटो चोरी करने वाली घटना को अन्जाम देने वाले आरोपी को थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया| 31 मई 2022 को वादी गिर्राज सिंह द्वारा थाना एत्माद्दौला पर सूचना दी गयी कि 23 मई 2022 को मैं अपना ऑटो यूपी 80 सीटी 8506 सिकन्दरा से लेकर सौ फुटा रोड टेड़ी बगिया पर आ रहा था। मेरे ऑटो में एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था।
सीएनजी पैट्रोल पम्प के पास देशी शराब के ठेके के बराबर में मैंने अपना ऑटो रोक दिया तथा देशी शराब के ठेके से एक क्वार्टर खरीद कर मैंने व उस अज्ञात व्यक्ति ने शराब पी एवं इसके बाद छोलू भटूरे खाने चला गया। जब मैं लौटकर आया तो देखा कि मेरा ऑटो वहाँ पर नहीं था। ऑटो में बैठा व्यक्ति मेरा ऑटो चोरी कर ले गया था। इस सम्बन्ध में थाना एत्माद्दौला पर मु0अ0सं0 307/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, इसी क्रम में 12 जून, 2022 को थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र टेड़ी बगिया में गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ऑटो चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त चोरी के ऑटो सहित कहीं जाने की फिराक में शाहदरा चुंगी पर खड़ा हुआ है, यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है।
उपरोक्त प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को देख अभियुक्त भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेर कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त चोरी में बरामद ऑटो बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बड़ोत्तरी की गयी।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम बबलू बताया गया। बरामद ऑटो के सम्बन्ध में बताया कि यह मैंने दिनांक 23.05.2022 को सीएनजी पैट्रोल पम्प सौ फुटा रोड के पास से चोरी किया था।