मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रायबरेली: सड़क किनारे लकड़ी लदी खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेश गंज बाजार मे सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया| खड़ी पिकअप में टकराने से एक बाइक सवार युवक की…

रायबरेली: सड़क किनारे लकड़ी लदी खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
रायबरेली: सड़क किनारे लकड़ी लदी खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेश गंज बाजार मे सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया| खड़ी पिकअप में टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक  घायल हो गया। बाइक सवार दोनों भाई प्रतापगढ़ तरफ की तरफ जा रहे थे। घटना रविवार की कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के कोल्ड स्टोरेज के समीप की है|



 प्रतापगढ़ मार्ग पर आरूषि कोल्डस्टोरेज के पास सड़क के किनारे लकड़ी लदी खड़ी पिकअप मे बाइक सवार पीछे से घुस गया| टक्कर इतनी तेज थी कि गुलशन नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया है |



हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को सीएससी सलोन में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गई है। मृतक युवक का नाम गुलशन और छोटे भाई का नाम शिवम पुत्र गणपत सिंह निवासी कृपालपुर जनपद इटावा के रहने वाले हैं।  गुलशन अपने छोटे भाई शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर रायबरेली मार्ग से होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।