मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महिला टीचर की दबंगई का VIDEO: LIC परिसर में गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक पर बरसाए डंडे, दी गालियां

आगरा: आगरा में एक महिला टीचर की दबंगई का वीडियो सामने आया है। थाना न्यू आगरा क्षेत्रांतर्गत दबंग महिला ने LIC परिसर में गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक को लाठियों से पीटा, दी गालियां| थाना न्यू आगर…

महिला टीचर की दबंगई का VIDEO: LIC परिसर में गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक पर बरसाए डंडे, दी गालियां
महिला टीचर की दबंगई का VIDEO: LIC परिसर में गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक पर बरसाए डंडे, दी गालियां | फ़ोटो: TVL News

आगरा: आगरा में एक महिला टीचर की दबंगई का  वीडियो सामने आया है। थाना न्यू आगरा क्षेत्रांतर्गत दबंग महिला ने LIC परिसर में गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक को लाठियों से पीटा, दी गालियां|   थाना न्यू आगरा क्षेत्रांतर्गत महिला द्वारा डंडे से गार्ड को पीटे जाने वाली वायरल वीडियो का आगरा पुलिस ने संज्ञान लिया है| पुलिस जांच में जुटी



महिला टीचर ने LIC आवासीय परिसर में तैनात पूर्व सैनिक गार्ड अखिलेश भदोरिया को डंडों से पीटा और गलियां दीं। महिला टीचर की अभद्रता और मारपीट करने पर गार्ड ने वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर दी।  थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि गार्ड अखिलेश भदोरिया की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



न्यू आगरा कॉलोनी के बी-ब्लॉक में LIC आवासीय परिसर है। यहां पूर्व सैनिक गार्ड अखिलेश सिंह भदौरिया काम करते हैं। शनिवार शाम  कुछ महिलाएं वहां पहुंचीं। उन्होंने गार्ड पर गली के कुत्तों की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रौब झाड़ते हुए पहले तो गार्ड को गालियां दीं। फिर डंडों से पिटाई कर दी। दबंग महिला टीचर के साथ में आई दूसरी महिला ने खुद को भाजपा नेत्री बताया।



वीडियो में दिख रहा है कि दबंग महिला टीचर किसी से फोन पर बात करते हुए गार्ड के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कह रही है। गार्ड अपनी सफाई देता नजर आ रहा है। साथ ही महिला की गालियों का जवाब दे रहा है।



न्यू आगरा कॉलोनी में आवारा कुत्ते हैं। LIC परिसर में कुत्ते गंदगी करते हैं। इसलिए गार्ड वहां से कुत्तों भगा देता है। वीडियो में महिला टीचर गार्ड पर आरोप लगा रही थी कि वह कुत्तों को मारता है। गार्ड सफाई दे रहा था कि परिसर में गंदगी न करें, इसलिए वह कुत्तों को यहां से भगा देता है, मारता नहीं है। परिसर की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है।  इसी बात को लेकर महिला टीचर आपा खो बैठी। उसने गार्ड पर डंडे बरसा दिए और गालियां दीं। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।