मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रियों के विभागों का आवंटन: एकनाथ शिंदे संभालेंगे शहरी विकास एवं परिवहन, देवेंद्र फडणवीस को मिली गृह और वित्त मंत्रालय की कमान; जानें किसे क्या मिला

मुंबई: Eknath Shinde-led Ministry: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है| शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री एकनाथ शि…

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रियों के विभागों का आवंटन: एकनाथ शिंदे संभालेंगे शहरी विकास एवं परिवहन, देवेंद्र फडणवीस को मिली गृह और वित्त मंत्रालय की कमान; जानें किसे क्या मिला
महाराष्ट्र में हुआ मंत्रियों के विभागों का आवंटन: एकनाथ शिंदे संभालेंगे शहरी विकास एवं परिवहन, देवेंद्र फडणवीस को मिली गृह और वित्त मंत्रालय की कमान; जानें किसे क्या मिला | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Eknath Shinde-led Ministry: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है| शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली है| उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय को मिली है। भाजपा के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे|



वहीं, चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तो सुधीर मुनगंटीवार को वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है| इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल संसदीय मामलों को भी देखेंगे| शिवसेना के बागी विधायकों के शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से, दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा के नए मंत्री हैं, जबकि अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है|



मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे- सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता, राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मिट्टी और जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और औकाफ और अन्य विभागों को किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया।


उपमुख्यमंत्री

 देवेंद्र फडणवीस- गृह, वित्त और योजना, कानून और न्यायपालिका, जल संसाधन और कमान क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा, प्रोटोकॉल

 

मंत्रिमंडल 

01- राधाकृष्णा विखे पाटिल – राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास

02-सुधीर मुनगंटीवार – वन, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन

03-चंद्रकांत दादा पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य

04-डॉ. विजयकुमार गावित – आदिवासी विकास

04-गिरीश महाजन – ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण

06-गुलाबराव पाटिल – जल आपूर्ति और स्वच्छता

07-दादा भूसे – बंदरगाह और खदान

08-संजय राठौर – खाद्य एवं औषधि प्रशासन

09-सुरेश खाड़े – लेबर विभाग


एकनाथ-देवेंद्र सरकार गठन के 40 दिन बाद एकनाथ-देवेंद्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार


10-संदीपन भुमरे – रोजगार गारंटी योजना और बागवानी

11-उदय सामंत – उद्योग विभाग

12-तानाजी सावंत – सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

13-रवींद्र चव्हाण – लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण

14-अब्दुल सत्तार – कृषि विभाग

15-दीपक केसरकर – स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा

16-अतुल सावे – सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण

17-शंभूराज देसाई – राज्य उत्पाद शुल्क

18-मंगल प्रभात लोढ़ा – पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।