आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार एक कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में भीषण आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा,'आगरा के खंदौली में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी में आग लगने से एक कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए।, "हम पीड़ितों के परिजनों के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रक ड्राइवर गायब है।"
आगरा के SSP बबलू कुमार ने कहा,'''आज सुबह 4:30 बजे के आस-पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार की एक कंटेनर से टक्कर होने से कार में आग लग गई। जिसकी वजह से कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|
हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ।यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थे.. तभी तेज रफ्तार होने की वजह से एक कंटेनर में जाकर टक्कर मार मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ कार में आग लग गई| इससे पहले की कार सवार बाहर निकल पाते थे, आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर सवार पांचों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई|
सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगाें की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया था। पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से टकराई गई थी। हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल पाए।
कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगते कार आग का गोला बन गई, वहां मौजूद लोग भी उन्हें बचाने में बेबस थे। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष लग रहे हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गाड़ी नंबर लखनऊ जिले का है। यह उन्नाव में पंजीकृत है। इसी के जरिये शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।