किसान आंदोलन: कृषि मंत्री से अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं मिला, राकेश टिकैत ने कहा- डटे हुए है डटे रहेंगे
नई दिल्ली:दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन 27वें दिन जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
किसान आंदोलन: कृषि मंत्री से अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं मिला, राकेश टिकैत ने कहा- डटे हुए है डटे रहेंगे | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन 27वें दिन जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। किसानों को विरोध प्रदर्शन करते हुए आज 27 दिन हो गए हैं।
हमें कृषि मंत्री से अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं मिला है। किसानों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक वे वापस नहीं जाएंगे। सभी मुद्दों को हल करने में एक महीने से अधिक समय लगेगा| सरकार हमारे पास आएगी: गाज़ीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत, प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन
किसान आंदोलन के दौरान सरकार और आंदोलनकारी किसानों में ‘डेडलॉक’ के बीच ‘डॉयलॉग’की उम्मीद जगी है। सब कुछ सामान्य रहा तो किसान दिवस पर 23 दिसंबर बुधवार को बातचीत की नए सिरे से शुरुआत हो सकती है। सरकार से नया पत्र मिलने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा मंगलवार को इस पर मंथन करेगा। इसके बाद सरकार को जवाब दिया जाएगा। सरकार और बातचीत के पक्षधर किसान संगठनों की भरसक कोशिश है कि किसान दिवस पर 23 दिसंबर से बातचीत की फिर शुरुआत हो जाए। हालांकि, सरकार ने जिन 40 किसान संगठनों को ताजा पत्र भेजा है, उसमें उनसे ही सहूलियत के हिसाब से नई तारीख तय करने को कहा गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।