मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा में महिला का कत्ल: प्रेमी संग 'लिव-इन' में रह रही थी पत्नी, मारपीट के बाद पति ने हाथ बांध चौथी मंजिल से नीचे फेंका; दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में श्री अपार्टमेंट में प्रेमी संग 'लिव-इन' रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला के हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल नीचे फ…

आगरा में महिला का कत्ल: प्रेमी संग 'लिव-इन' में रह रही थी पत्नी, मारपीट के बाद पति ने हाथ बांध चौथी मंजिल से नीचे फेंका; दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
आगरा में महिला का कत्ल: प्रेमी संग 'लिव-इन' में रह रही थी पत्नी, मारपीट के बाद पति ने हाथ बांध चौथी मंजिल से नीचे फेंका; दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में श्री अपार्टमेंट में प्रेमी संग 'लिव-इन' रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला के हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल नीचे फेंक दिया गया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शादीशुदा महिला रितिका अपने प्रेमी विपुल के साथ डेढ साल से श्री अपार्टमेंट में लिव-इन में रह रही थी। 



शुक्रवार को रितिका का अपने पति आकाश गौतम अपने 2 बहनों के संग 5 लोग फ्लैट पर आए| पति व परिजनों के फ्लैट पर पहुंचने पर दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ|  मारपीट के बाद आकाश ने हाथ बांधकर पत्नी रितिका को चौथी मंजिल नीचे फेंक दिया गया। अपार्टमेंट में रहने वालों ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी।



पुलिस ने दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया है। सुशीला और सुनीता, आकाश की बहन हैं। इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।



SSP सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि,'' थाना ताजगंज क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में एक शादी शुदा महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला का पति और उसकी बहन को जब यह पता चला तो वे लोग वहां गए, उन लोगों ने महिला के साथ झगड़ा किया| आरोप है कि महिला के पति और साथ में आए लोगों ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में महिला की मृत्यु हो गई। मामले में महिला के पति और नन्द को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है|




महिला के प्रेमी विपुल अग्रवाल ने बताया कि पांच लोग घर पर आए। दरवाजा खोलते ही अंदर घुस गए। उनमें से सिर्फ रितिका के पति आकाश गौतम को ही मैं पहचानता था। वह टूंडला का रहने वाला है। उन लोगों ने आते ही मुझसे और रितिका से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रितिका को रस्सी से बांधा और उसका गला दबाया| इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया। विपुल ने बताया कि वो लोग मेरी भी हत्या करने वाले थे। मगर, मैंने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। लोगों के आने पर बड़ी मुश्किल से मेरी जान बची।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।