नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा|
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी नेताओं - सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा|
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी शुक्रवार -23 जून, 2022 को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है|
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्र ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 'जेड (Z)' श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया|
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा कि,;इसके लिए हम सबको बिना किसी विरोध और सर्वसम्मति से उनको राष्ट्रपति चुनना चाहिए। हम विपक्ष से अपील करते हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जनजातिय महिला को इस पद के लिए चुनें और समर्थन करें|
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि,'भाजपा सोशल इंजीनियरिंग में विश्वास करती है इसलिए सब वर्ग के लोगों को संवैधानिक पदों पर बैठाना प्रधानमंत्री की सोच है। सबको उनका समर्थन करना चाहिए था। हम अपील करते हैं कि इतनी बड़ी जनजातिय नेता हैं उनको सर्वसम्मति से चुनाव करना चाहिए था|
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि,''सारे भारत के लोग और खासकर आदिवासी, जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की एक आदिवासी, जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। आज़ादी के लंबे कालखंड के बाद ऐसा अभूतपूर्व फैसला हुआ है। यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है|
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि,'द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे|
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,''जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी तो देश में अच्छा संदेश जाएगा|
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि,''वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है|
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि,''पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है|