मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नेपाल के तीन हत्यारे गिरफ्तार: बेटों संग मिलकर पिता ने बड़े बेटे का किया क़त्ल, फिर शव को जलाया

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र में युवक नेपाल की हत्या कर शव को जलाने वाली घटना का पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है| सैंया थाना क्षेत्र के नगला छाहरी गांव में…

नेपाल के तीन हत्यारे गिरफ्तार: बेटों संग मिलकर पिता ने बड़े बेटे का किया क़त्ल, फिर शव को जलाया
नेपाल के तीन हत्यारे गिरफ्तार: बेटों संग मिलकर पिता ने बड़े बेटे का किया क़त्ल, फिर शव को जलाया | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र में युवक नेपाल की हत्या कर शव को जलाने वाली घटना का पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है| सैंया थाना क्षेत्र के नगला छाहरी गांव में पिता ने छोटे बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी थी। नेपाल हत्याकांड मामले में मृतक के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने माता-पिता, बहन, भाइयों समेत छः के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को थाना सैंया पुलिस ने आरोपी पिता और दोनों छोटे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।



घटनाक्रम के मुताबिक,'' 15 जुलाई 2022 को वादी लाल सिंह द्वारा सूचना दी गयी कि प्रार्थी की पुत्री की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व नेपाल के साथ हुयी थी। मेरे दामाद नेपाल के पिता मवासी राम ने कुछ दिन पहले अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिसका पैसा मवासी राम अपने दो लड़कों सोनू व रिंकू में बांट दिया परन्तु मेरे दामाद को उसके हिस्से का पैसा नहीं दिया। इस बात को लेकर इनके परिवार में काफी लड़ाई झगड़ा चल रहा था। 



मृतक के ससुर लाल सिंह ने आगे बताया,''14  जुलाई 2022 की रात्रि मेरे दामाद के भाई सोनू ने फोन करके हमें सूचना दी कि आज हम लोगों ने नेपाल को मार दिया है, जिसे हम जलाने ले जा रहे हैं, तुम्हें आना हो तो आ जाओ। यह सूचना मिलने पर हमने इस सम्बन्ध में 112 पुलिस को सूचना दी एवं अपनी पुत्री व अन्य परिवारीजनों के साथ ग्राम नगला छाहरी पहुँचा तो उस समय गाँव के बाहर नेपाल की चिता जल रही थी। तब हमने पुलिस की मदद से चिता की आग को बुझाया तथा शव के बचे हुए अवशेष को अलग कराया। मेरे दामाद की हत्या उसके परिवारीजनों ने की है। 



इस सम्बन्ध में मृतक के ससुर लाल सिंह की तहरीर पर थाना सैंया पर पुलिस ने पिता मवासीलाल, मां मीरा देवी, भाई सोनू, रिंकू, बहन यशोदा और ममता पत्नी रिंकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।



इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेहरा चौराहे के पास से आरोपी पिता मवाशी लाल, छोटे भाई सोनू और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मवासी लाल ने बताया कि उन्होंने एक जमीन बेची थी। उससे मिले पैसों से बड़े बेटे को हिस्सा नहीं देना चाहता थे।



हत्या का कारण पूछने पर मवासी राम ने बताया कि,''बताया गया कि मेरे तीन बेटे हैं, जिसमें नेपाल जो मेरा बड़ा बेटा था, अपनी स्त्री के साथ रहता था तथा मैं अपने बेटे रिंकू के साथ रहता था। नेपाल की शादी के लगभग 11 वर्ष हो गये थे किन्तु उसके कोई सन्तान नहीं थी। 



मवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले मैंने कुछ जमीन बेची थी और जमीन का रूपया मैंने अपने बेटे रिंकू व सोनू को दिया था। मुझसे दोनों ने कहा था कि नेपाल के कोई सन्तान नहीं है इसको पैसे मत देना तो मैंने अपने दोनों बेटों की बात मानकर नेपाल को पैसे नहीं दिये। नेपाल मुझसे पैसों के बारे में कहा और भला बुरा कहा। हमने मिलकर उससे कहा कि पैसों की डिमाण्ड नहीं करे नही तो हम तुझे जान से मार देंगे। इसी बात को लेकर हमारा झगड़ा होने लगा तो नेपाल की पत्नी अपने घर चली गयी। वो मुझसे बहुत बुरा भला बोलने लगा दोनों बेटों ने ऐसा कहने से मना किया फिर भी नहीं माना। गुस्सा आने पर मैंने दोनों बेटों के साथ मिलकर नेपाल को बहुत मारा पीटा और गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। हम उसके शव को गाँव के बाहर जला दिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।