चांदी लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश: 15 लाख रुपये का था कर्ज, चुकाने के लिये रची 'लूट' की झूठी साजिश
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 24 घंटे के अंदर फर्जी चाँदी लूट की घटना का खुलासा कर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने चाँदी लूट की झूठी सूचना देने वाले वादी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है| 08 जून, 2022…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
चांदी लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश: 15 लाख रुपये का था कर्ज, चुकाने के लिये रची 'लूट' की झूठी साजिश | फ़ोटो: TVL News
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 24 घंटे के अंदर फर्जी चाँदी लूट की घटना का खुलासा कर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने चाँदी लूट की झूठी सूचना देने वाले वादी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है| 08 जून, 2022 को पीड़ित रिन्कू द्वारा थाना एत्माद्दौला पर तहरीर दी कि बुधवार को 15.00 बजे चाँदी का माल अपनी स्कूटी से नमक की मण्डी लेकर जा रहा था अपाचे सवार 02 युवकों द्वारा मेरी आँख में मिर्ची डालकर, मुझसे 33 किलोग्राम चाँदी छीनकर चले गये हैं। इस सम्बन्ध में पीड़ित रिन्कू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी|
जांच के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मिर्ची डालने के सम्बन्धित तथ्य के सम्बन्ध में वादी का मेडीकल कराया गया तो मेडीकल में आखों में मिर्ची की पुष्टि नहीं की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी आदि के माध्यम से लगातार चौकिंग के क्रम में वादी की घटना संदिग्ध प्रतीत हुई ।
पुलिस टीम द्वारा वादी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसके ऊपर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज है। चाँदी मालिक से धोखधड़ी करके उक्त कर्ज को चुकाने के लिये मैंने पलिस को चाँदी लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस टीम द्वारा वादी की निशादेही पर उसके घर से 32 किलो चाँदी का कच्चा माल बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि '' एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीतानगर निवासी वादी/अभियुक्त रिन्कू पुत्र सोहनबाबू द्वारा चाँदी को हडपने के लिये पुलिस को लूटने की झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में उपरोक्त मुकद्दमा में धारा 392 को लोप व धारा 406/420/182 भादवि की गयी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।