आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वाट, सर्विलांस व थाना सिकन्दरा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीला पदार्थ की तस्करी वाले रू0 15,000/- के इनामी सहित 3 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया है| कब्जे से 91 बोरी में 18 क्विन्टल 20 किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा (अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 02 करोड़), चारकोल टैंकर नं0 UP85AT8686 और इनोवा गाड़ी HR28D8181 बरामद की गई है|
इस सम्बन्ध में आगरा एसएसपी ने बताया कि '' सिकन्दरा थाना क्षेत्र में टी०एस०एफ0 कट पर चौकिंग के दौरान एक इनोवा कार तथा उसके पीछे एक टैंकर आते दिखाई दिए जो पुलिस चैकिंग देखकर तेजी से टी०एस०एफ0 कट से बायें तरफ मुड़कर जाने लगे।
इनोवा गाड़ी तथा टैंकर में नाजायज वस्तु व बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम ने अपने अपने वाहनों से इनोवा व टैंकर का पीछा करने लगे तथा सड़क पर विपरीत दिशा से जाकर ओवरटेक करते हुए लखनपुर गांव के पास बिचपुरी रोड पर पुलिस टीम ने इनोवा व टैंकर को आगे पीछे से घेर कर रोक लिया।
इनोवा चला रहा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में होते हुए भाग गया तथा टैंकर के एक तरफ से दो व्यक्ति उतर कर सड़क पर डिवाइडर की तरफ भागे| जिन्हें पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया |
पुलिस ने बताया कि,'' टैंकर की एक ओर से तीसरा व्यक्ति उतरकर झाड़ियों की तरफ भागा, जिसका पीछा करने पर तीसरे व्यक्ति ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से फायर किया जिससे बाल बाल बचते हुए पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में किए गए फायर से वह तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस व कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि,'';;गिरफ्तार अभियुक्तगण में से अभियुक्त विराट सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र जयनन्दन सिंह निवासी कंवारा थाना जगदीशपुरा जिला भोजपुर 15,000/- का इनामी अपराधी है।
पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने पर बताया कि हमारे टैंकर में गांजा भरा हुआ है जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। इनोवा वाला व्यक्ति हम लोगों के आगे आगे चलकर हमें लोकेशन दे रहा था। पूछताछ के दौरान बताया कि बिहार राज्य से शराब तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।
आगरा एसएसपी ने बताया कि ''पूर्व में अपराधियों द्वारा ट्रक, डीसीएम, टैम्पू आदि वाहनों में अवैध नशीले पदार्थों को छिपाकर तस्करी किया करते थे। हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा में दिखाए गए तस्करी के तरीके से प्रभावित होकर अपराधियों ने तस्करी का तरीका बदलकर पहली बार चारकोल के टैंकर में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
01. विराट सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र जयनन्दन सिंह निवासी कंवारा थाना जगदीशपुरा जिला भोजपुर (15,000/- का इनामी अपराधी) पुलिस मुठभेड़ में घायल ।
02. सोमनाथ पुत्र भोला निवासी पुतुल लेक टाउन थाना लेक टाउन जिला उत्तर चौबीस परगना पश्चिम बंगाल।
03. करन कुमार पुत्र मदन निवासी अटवाल कालोनी थाना सेक्टर 4ए जिला बोकारो झारखण्ड ।
फरार अभियुक्त का विवरण : बिट्ठ उर्फ गौतम पुत्र जयनन्दन सिंह निवासी निवासी कंवारा थाना जगदीशपुरा जिला भोजपुर