आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को न्यायालय में पेशी पर आए आरोपी को उसके साथियों ने सिपाही पर हमला कर आरोपी को लेकर रफूचक्कर हो गए | आगरा दीवानी परिसर में पेशी पर आए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला कर चार लोग छुड़ाकर ले गए। हमले में सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार होने की सूचना पर उच्चाधिकारी एवं पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा ने बताया,''आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
पुलिस ने बताया,''एक अपराधी जिसे सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाना था, वो अपने 2-3 साथियों की मदद से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसको फिर से ढूंढ़ा जा रहा है|
आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया,' फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था।उस पर NSA का मामला दर्ज है। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद ले जा रहा था, तभी चार लोग आए। हेड कांस्टेबल को धक्का देकर- हमला कर आरोपी को छुड़ा कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बदमाश गैंगस्टर विनय को लेकर फिरोजाबाद की तरफ भागे हैं। इसे देखते हुए पुलिस टीमों को फिरोजाबाद रवाना कर दिया गया है।घटना के बाद आगरा में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, ताकि शहर की सीमा से बाहर निकलने से पहले ही बदमाशों को दबोचा जा सके।