आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बरहन क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति के दलदल में फंसे होने की सूचना पर पुलिसकर्मी संदेश कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए रस्सी आदि की मदद से स्वयं दलदल में उतरकर, दलदल में फंसे वृद्ध को निकाल कर उसकी जान बचाई गई । एत्मादपुर रोड पर रेलवे प्लेटफार्म के पीछे और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने दलदल में एक वृद्ध फंस गया थाथा। वह काफी देर तक बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसकी केवल गर्दन बाहर दिख रही थी।
पुलिस के मुताबिक,'' थाना बरहन पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि रेलवे स्टेशन बरहन जंक्शन प्लेटफार्म के पास स्थित काफी बड़े गड्ढे/तालाब के दलदल में एक बुजुर्ग व्यक्ति फंस गया है और बाहर नहीं निकल पा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी शेरसिंह मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे एवं देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति काफी घास उगे हुए दलदल के बीच में बुरी तरह फंस गया है और बाहर नहीं निकल पा रहा था।
जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि गड्ढा/तालाब बहुत गहरा है एवं काफी दलदली है। वृद्ध व्यक्ति निकलने की स्थिति में नहीं था और दलदल में डूबता जा रहा था, जिसकी केवल गर्दन दिखाई दे रही थी। स्थिती को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित कार्यवाही के साथ पुलिस टीम द्वारा जन सहयोग से रस्सा एवं नसैनी की व्यवस्था की गयी और आरक्षी "संदेश कुमार" को दलदल में सावधानीपूर्वक अपनी टीम के निगरानी में दलदल के अन्दर प्रवेश कराकर अत्यन्त कठिन परिश्रम के उपरान्त वृद्ध व्यक्ति को दलदल से बाहर निकाला गया, जो काफी परेशान एवं घायल अवस्था में पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल फायर सर्विस की एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर भेजा गया। जानकारी करने पर दलदल से निकाले गए व्यक्ति का बृजेश पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी मोहल्ला गुम्मट थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 54 वर्ष ज्ञात हुयी।
सूचना पर तत्काल पुलिस के पहुंचने एवं दलदल में घुसकर समय से वृद्ध व्यक्ति निकालकर जान बचाने के लिए जनता के व्यक्तियों द्वारा सराहनीय कार्य की प्रसंशा करते हुए सराहना की गयी।
पुलिस टीम का विवरण :
1. थानाध्यक्ष शेरसिंह थाना बरहन जनपद आगरा।
2. उ0नि0 मिथुन सिंह थाना बरहन जनपद आगरा ।
3. का0 संदेश कुमार थाना बरहन जनपद आगरा।
4. हे0का0 चालक विजयपाल सिंह थाना बरहन जनपद आगरा।