मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेटे संग मिलकर पत्नी ने ही 'वीरपाल' को सुला दिया था मौत की नींद: जब पुलिस का डर सताया तो खुद ही थाने जाकर बोलीं- पति लापता है, ...फिर जब लाश मिली तो पुत्र ने पुलिस को उलझा दिया

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना क्षेत्र सिकंदरा अंतर्गत हुयी 48 वर्षीय चौकीदार वीरपाल तोमर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।थाना क्षेत्र सिकंदरा अंतर्गत गलीचा फैक्ट्री के महल गांव निवास…

बेटे संग मिलकर पत्नी ने ही 'वीरपाल' को सुला दिया था मौत की नींद: जब पुलिस का डर सताया तो खुद ही थाने जाकर बोलीं- पति लापता है, ...फिर जब लाश मिली तो पुत्र ने पुलिस को उलझा दिया
बेटे संग मिलकर पत्नी ने ही 'वीरपाल' को सुला दिया था मौत की नींद: जब पुलिस का डर सताया तो खुद ही थाने जाकर बोलीं- पति लापता है, ...फिर जब लाश मिली तो पुत्र ने पुलिस को उलझा दिया | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना क्षेत्र सिकंदरा अंतर्गत हुयी 48 वर्षीय चौकीदार वीरपाल तोमर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।थाना क्षेत्र सिकंदरा अंतर्गत गलीचा फैक्ट्री  के महल गांव निवासी वीरपाल तोमर की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने की हत्या ही थी। 19 जून की रात हत्या करने के बाद वीरपाल तोमर की लाश को कंबल से बांधकर घर से थोड़ी दूर नाले में फेंक दिया था…|   हत्या के 3 दिन बाद पुलिस को उलझाने के लिए पत्नी ने गुमशुदगी की कहानी गढ़ दी| 



23 जून को ग्राम महल के पास नाले में चौकीदार की कंबल से लिपटी लाश मिली थी| वीरपाल तोमर की लाश मिलने के बाद बेटे ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की झूठी FIR दर्ज कराई| अब 21 जुलाई 2022 को वीरपाल तोमर की नाले में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है|  मृतक की हत्या उसकी ही पत्नी और बेटे ने की थी| थाना सिकंदरा पुलिस ने वीरपाल तोमर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है|  पुलिस ने आलाकत्ल रामद कर लिया है|



पुलिस के मुताबिक, ''22 जून को मृतक वीरपाल तोमर की पत्नी गीता ने वीरपाल पुत्र शंकरलाल की 19 जून से गुमशुदा होने की सूचना थाना सिकन्दरा पर अंकित कराई। जांच के दौरान ''23 जून को मृतक का शव मृतक के निवास स्थान से महज 30 मीटर की दूरी पर बह रहे नाले में पाई गई जोकि कम्बल में लपेट कर रस्सी से बांधकर डाली गई थी। 



शव के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एण्टी मॉर्टम इंजरी से मृत्यु होना पाया गया। जिसके पश्चात मृतक के पुत्र अमन द्वारा थाना सिकन्दरा आगरा पर 25 जून को को लिखित तहरीर दी गई जिसमें अपने पिता वीरपाल तोमर पुत्र  शंकरलाल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की बात बताई गई। जिसके आधार पर थाना सिकन्दरा पर हत्या का केस दर्ज कर लिया किया गया।



विवेचना के दौरान सर्विलांस एवं गहन सुरागरसी पतारसी तथा चश्मदीद साक्षीगण के बयान के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक वीरपाल द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी गीता, पुत्र अमन व अन्य बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता व मारपीट की जाती थी जिससे सभी परिजन परेशान थे। ''23 जून को रात्रि करीब 10:00 बजे मृतक वीरपाल तोमर की अपने पुत्र अमन से मारपीट हुई। इसी दौरान अमन ने अपने पिता वीरपाल तोमर पर चाकू से कई वार किए जिससे वीरपाल की मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात शव को अमन तथा गीता द्वारा शव को घर में मौजूद कम्बल में लपेटकर रस्सी से बांधकर घर के बगल में बह रहे नाले के पत्थर को हटाकर शव को नाले में डाल दिया । 



आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से हत्या के 03 दिन बाद मृतक की गुमशुदगी थाना सिकन्दरा पर दर्ज करा दी तथा घटना के उपरान्त घटना स्थल से कमरा बदल कर बंसी विहार दहतोरा में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।



आगरा (नगर ) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया,'' हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए 21 जुलाई 2022 को अभियुक्तगण 21 वर्षीय  अमन व 44 वर्षीय गीता को बंसी विहार दहतोरा से गिरफ्तार किया गया।


घटनाक्रम के मुताबिक,''19.06.2022 की रात्रि करीब 10:00 बजे मृतक व अभियुक्त के बीच मारपीट हुई जिसमें अभियुक्त अमन द्वारा मृतक वीरपाल पर चाकू से वार कर हत्या करने के उपरान्त शव को अभियुक्तगण द्वारा घर के कम्बल में लपेट कर रस्सी से बांध कर घर के पास बह रहे नाले का पत्थर हटाकर नाले में फेंक दिया गया तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से हत्या के 03 दिन बाद दिनांक 22.06.2022 को मृतक की पत्नी गीता द्वारा थाना सिकन्दरा पर मृतक वीरपाल पुत्र शंकर लाल की गुमशुदगी दर्ज कराई।




गिरफ्तार अभियक्तगण का विवरण

1-अमन पुत्र वीरपाल तोमर निवासी प्यालीपुर फर्रुखाबाद हाल निवासी ग्राम महल गलीचा फैक्ट्री थाना सिकन्दरा जनपद आगरा

2- गीता पत्नी वीरपाल तोमर निवासी प्यालीपुर फर्रुखाबाद हाल निवासी ग्राम महल गलीचा फैक्ट्री थाना सिकन्दरा जनपद आगरा 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।