मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

23 जुलाई को रात 8 बजे से बंद रहेगा NH-28 : बस्ती शहर में भी लागू रहेगा रूट डायवर्जन सिस्टम, जानें विवरण...

बस्‍ती: अयोध्‍या से सरयू नदी का जल कांवड़ में भरकर करीब 5 लाख कांवड़ियां दूसरे सोमवार 26 जुलाई को बस्‍ती के भदेश्‍वरनाथ धाम मंदिर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा…

23 जुलाई को रात 8 बजे से बंद रहेगा NH-28 : बस्ती शहर में भी लागू रहेगा रूट डायवर्जन सिस्टम, जानें विवरण...
23 जुलाई को रात 8 बजे से बंद रहेगा NH-28 : बस्ती शहर में भी लागू रहेगा रूट डायवर्जन सिस्टम, जानें विवरण... — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती: अयोध्‍या से सरयू नदी का जल कांवड़ में भरकर करीब 5 लाख कांवड़ियां दूसरे सोमवार 26 जुलाई को बस्‍ती के भदेश्‍वरनाथ धाम मंदिर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए उनकी सुरक्षा और यातायात व्‍यवस्‍था को सुगम बनाने के लिए बस्‍ती पुलिस ने व्‍याप्‍क तैयारी की है।  23 जुलाई की रात 8 बजे से अयोध्‍या जाने वाले एनएच 28 पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।



भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, 10 सीओ की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा 35 निरीक्षक, 280 उप निरीक्षक, 25 महिला उप निरीक्षक, आठ यातायात उपनिरीक्षक, 1100 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 250 महिला कांस्टेबल, डेढ़ कंपनी पीएसी, पांच फायर टेंडर, 40 यातायात सिपाही लगाए गए हैं। 



शहर में भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी कांवड़ यात्रा को देखते हुए बस्ती शहर में भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। शास्त्री चौक/कलेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे या कावंड़ियों के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन ??हीं जाने दिया जाएगा। जिनको बस्ती शहर से बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट,बड़ेवन के रास्ते डायवर्ट कर दिया जाएगा। पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फौव्वारा तिराहा होते हुए रौता चौराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा । 



 फौव्वारा तिराहा से कोई वाहन कंपनीबाग की तरफ नहीं जाएगा। गड़गोड़िया तिराहा, काशीराम आवास से भी कोई भी वाहन डारीडीहा की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों को अस्पताल चौराहा से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सोनूपार तिराहा से कोई भी वाहन डारीडीहा की तरफ नहीं जाएगा। समस्त वाहनों को अस्पताल के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। कांवड़ियों के वाहन को सोनूपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जाएगा। 



श्रावण शिवरात्रि के दूसरे सोमवार को अयोध्या से जल भर कर भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के सम्बन्ध में बस्ती पुलिस द्वारा किया गया रुट डायवर्जन:


● दिनांक 23.7.2022 की रात 20.00 से बस्ती से अयोध्या जाने वाला NH-28 हाईवे मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। जिसमें बायी लेन में कावंरियों द्वारा उपयोग किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार दक्षिणी लेन में छोटे वाहन(एम्बुलेन्स) का उपयोग किया जायेगा।

● अयोध्या से बस्ती NH-28 के सभी लिंक रोड दिनांक 23.07.2022 को समय 20:00 बजे से सभी वाहनों के लिए प्रतिबन्धित रहेगा। 

●  लखनऊ से गोरखपुर के तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से रोक कर जरवल रोड, कनैलगंज, गोण्डा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद से गोरखपुर के लिए डायवर्ट कर दिया जायेगा। 

●  अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को अयोध्या से कटरा से लकड़मंडी थाना नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य मार्ग के लिए डायवर्ट कर दिया जायेगा। 

●  गोरखपुर से लखनऊ के तरफ आने वाले सभी वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला गोण्डा होकर आगे निकाला जायेगा।

● बस्ती से लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रीज के उपर से डायवर्ट कर ओवरब्रीज के नीचे से मनौरी डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जायेगा। 

● अम्बेडकर नगर से बस्ती के तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीर नगर होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।




बस्ती शहर रुट डायवर्जन का विवरण

● शास्त्री चौक/क्लेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे या कावंरियो के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। जिनके बस्ती शहर से बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट/बड़ेबन के रास्ते डायवर्ट कर दिया जायेगा। 

● पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फब्बारा होते हुए रौता के तरफ मोड़ दिया जायेगा। चेतक तिराहे पर बैरियर
लगाकर कम्पनीबाग अथवा रामचन्द्र शुक्ल से आने वाले प्राइवेट वाहनों को कम्पनीबाग की तरफ मोड़ दिया जायेगा। 

● फव्वारा तिराहा से कोई वाहन कम्पनीबाग के तरफ नही जायेगा । गड़गोड़िया तिराहा, काशीराम आवास से कोई भी वाहन
डारीडिहा के तरफ नही जायेगा। सभी वाहनों को अस्तपलात चौराहा से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 

● सोनूपार तिराहा से कोई भी वाहन डारीडिहा के तरफ नही जायेगा। समस्त वाहनों को अस्पताल के तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा
एवं कावरियां वाहन को सोनूपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जायेगा। 

● अम्बेडकर नगर की तरफ से बस्ती लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को रामजानकी मार्ग से संतकबीर नगर के तरफ डायवर्ट
किया जायेगा। 

● बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया नगर होते हुए कलवारी मार्ग से अम्बेडकर नगर टाण्डा हेतु पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।



कांवरियों के लिए पूर्व से निर्धारित किये गये रास्ते का विवरण

● श्रावण शिवरात्रि मेला/कावंण यात्रा के अवसर पर जनपद बस्ती से कावंरिया सरयू नदी अयोध्या नया घाट पुल से जल भरने जाते है तथा सरयू नदी से जल भर कर NH-28 से घघौवा थाना परसरामपुर के रास्ते विक्रमजोत, छावनी, हरैया, कप्तानगंज, नगर, फुटहिया चौराहे से अमहट होते हुए चेतक तिराहा होकर डारीडिहा से भदेश्वरनाथ मन्दिर जलाभिषेक करने जाते है।


श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था

1. आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड। 

2. के0डी0सी0 कॉलेज ग्राउण्ड। 

3. भुंवर काली मन्दिर के पास रामधनी चौधरी का खाली जमीन।

4. मिश्रौलिया स्टेट के आगे प्रकाष्ठा डिपो वन विभाग। 

5. सोनूपार चौकी के पास स्थित बाग। 

6. ग्राम राजाचक मे खाली जमीन। 

7. चांदमारी के पास (दो पहिया वाहनों के लिए)।

8. मोहटा चौराहे के पास (नगर के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए)।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।