मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अब तो देश में MLA भी सुरक्षित नही: विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर भड़के हार्दिक पटेल, BJP सरकार को दी चेतावनी

अहमदाबाद: गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी गिरफ्तारी पर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने जबरदस्त तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया है। हार्दिक पटेल ने BJP सरकार को चेतावनी द…

अब तो देश में MLA भी सुरक्षित नही: विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर भड़के हार्दिक पटेल, BJP सरकार को दी चेतावनी
अब तो देश में MLA भी सुरक्षित नही: विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर भड़के हार्दिक पटेल, BJP सरकार को दी चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी गिरफ्तारी पर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने जबरदस्त तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया है। हार्दिक पटेल ने BJP सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ,''जिग्नेश मेवानी के साथ कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदारी आपकी होगी| पटेल ने कहा,'' अब तो देश में विधायक भी सुरक्षित नही हैं। सिर्फ़ एक ट्वीट के कारण गिरफ़्तारी और वो भी आधी रात को कुछ तो गरबड हैं।



कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि,''कल आधी रात को विधायक जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने गिरफ़्तार किया हैं। सिर्फ़ एक ट्वीट के कारण गिरफ़्तारी और वो भी आधी रात को कुछ तो गड़बड़ हैं। मेरी सरकार से चेतावनी है की जिग्नेश मेवानी के साथ कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदारी आपकी होगी। अब तो देश में विधायक भी सुरक्षित नही हैं।




कांग्रेस के वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया।  हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिरफ्तारी किस वजह से हुई। पुलिस ने भी अब तक FIR की कॉपी नहीं दी है न ही गिरफ्तारी का कारण बताया है। जिग्नेश को देर रात पालनपुर से सड़क के रास्ते अहमदाबाद लाया गया। आज उन्हें ट्रेन से गुवाहाटी ले जाया जाएगा।



उन्होंने खुद अपनी गिरफ्तारी की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने उनके ट्वीट्स को भी रोक दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने मुझे कोई सटीक जानकारी नहीं दी। मेवाणी ने कहा, 'मैं किसी झूठी शिकायत से नहीं डरता। मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।'

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।