अहमदाबाद: गुजरात के वडगाम से MLA जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है| विधायक जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने बुधवार/गुरुवार रात गुजरात के पालनपुर के सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया|विधायक जिग्नेश मेवानी को रात में अहमदाबाद ले जाया गया था और आज उन्हें असम ले जाया जाएगा|
विधायक जिग्नेश मेवानी गिरफ्तारी बुधवार रात 11.30 बजे गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से हुई। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिरफ्तारी किस वजह से हुई। पुलिस ने भी अब तक FIR की कॉपी नहीं दी है न ही गिरफ्तारी का कारण बताया है। जिग्नेश को देर रात पालनपुर से सड़क के रास्ते अहमदाबाद लाया गया। आज उन्हें ट्रेन से गुवाहाटी ले जाया जाएगा।
उन्होंने खुद अपनी गिरफ्तारी की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने उनके ट्वीट्स को भी रोक दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने मुझे कोई सटीक जानकारी नहीं दी। मेवाणी ने कहा, 'मैं किसी झूठी शिकायत से नहीं डरता। मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।'
गुजरात के एक चुने हुए MLA को आधी रात में अपराधियों की तरह असम पुलिस गुजरात से गिरफ्तार कर रही है, वो भी बिना किसी FIR COPY या गिरफ्तारी आदेश दिखाए एक लोकतंत्र के तौर पर आखिर किस दिशा में हम जा रहे है, सोचने की आवश्यकता है, मैं जिग्नेश मेवानी
की तुरंत रिहाई की मांग करता हूँ" : श्रीनिवास बीवी,राष्ट्रीय अध्यक्ष - भारतीय युवा कांग्रेस