मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता: अहमदाबाद में बोले PM मोदी

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भ…

IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता: अहमदाबाद में बोले PM मोदी
IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता: अहमदाबाद में बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा,''आज 21वीं सदी के आधुनिक भारत की विकास यात्रा में एक शानदार अध्याय जुड़ा है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के हेडक्वार्टर के लिए सभी देशवासियों को और वैज्ञानिक समुदाय को बहुत-बहुत बधाई|



प्रधानमंत्री ने कहा,'' IN-SPACe भारत के युवाओं को अपना टेलेंट दिखाने का मौका देगा। चाहे वो सरकार में काम कर रहे हों या प्राइवेट सेक्टर में, IN-SPACe सभी के लिए बेहतरीन अवसर बनाएगा। IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता है|



बड़े विचार ही तो विजेता बनाते हैं। स्पेस सेक्टर में सुधार करके, उसे सारी बंदिशों से आजाद करके, IN-SPACe के माध्यम से प्राइवेट इंडस्ट्री को भी सपोर्ट करके देश आज विजेता बनाने का अभियान शुरू कर रहा है|



उन्होंने कहा,''कोई साइंटिस्ट है या किसान-मजदूर है, विज्ञान की तकनीकियों को समझता है या नहीं समझता है, इन सबसे ऊपर हमारा स्पेस मिशन देश के जन-गण के मन का मिशन बन जाता है। मिशन चंद्रयान के दौरान हमने भारत की इस भावनात्मक एकजुटता को देखा था| 21वीं सदी में स्पेस-टेक एक बड़े क्रांति का आधार बनने वाला है। स्पेस-टेक अब केवल दूर स्पेस की नहीं, बल्कि हमारे पर्सनल स्पेस की टेक्नालजी बनने जा रही है|



PM मोदी ने कहा,'हमारे देश में अनंत संभावनाएं हैं, लेकिन अनंत संभावनाएं कभी भी सीमित प्रयासों से साकार नहीं हो सकतीं। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि स्पेस सेक्टर में सुधारों का ये सिलसिला आगे भी अनवरत जारी रहेगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।