मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: जमीन के विवाद में युवक ने चचेरे भाई को मारी गोली, लखनऊ रेफर

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाई को युवक ने शुक्रवार को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के…

गोंडा: जमीन के विवाद में युवक ने चचेरे भाई को मारी गोली, लखनऊ रेफर
गोंडा: जमीन के विवाद में युवक ने चचेरे भाई को मारी गोली, लखनऊ रेफर — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाई को युवक ने शुक्रवार को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामला गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के लाली पोखरा गांव की है| धानेपुर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।



जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के लाली पोखरा गांव निवासी रामनारायण और उनके भाई चंद्र प्रताप के बेटों के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले चंद्र प्रताप की मौत हो चुकी है। रामनारायण की मां ने अपनी बड़ी बहू सरिता और छोटी बहू के नाम पैतृक संपत्ति का कुछ हिस्सा वसीयत कर दिया था। जिसको लेकर भतीजे से विवाद चल रहा था। 



आज, शुक्रवार सुबह भतीजे ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 ने प्रकरण जानने के बाद वहां से बैरिकेडिंग हटवा कर जमीन खाली करा दिया। आरोप है कि जैसे डायल 112 पुलिस गांव से वापस गई। तभी रामनारायण के भतीजे शुभम सिंह ने आकर अपने चचेरे भाई अभिषेक सिंह 17 वर्ष को घर में घुसकर गोली मार दी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।