मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, सारे के सारे 'ड्रग' मुंद्रा पोर्ट से मिल रहे: अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

अहमदाबाद: गुजरात में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को राज्य में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी रैली को संबोधित किया है| अहमदाबा…

गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, सारे के सारे 'ड्रग' मुंद्रा पोर्ट से मिल रहे: अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, सारे के सारे 'ड्रग' मुंद्रा पोर्ट से मिल रहे: अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद:  गुजरात में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को राज्य में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी रैली को संबोधित किया है| अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के ‘परिवर्तन संकल्प’ को संबोधित करते हुए सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, “पूरे गुजरात से यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आए हैं, गुजरात के हर गांव से हमारे बब्बर शेर आए हैं। ये बब्बर शेर विचारधारा के लिए लड़ते हैं, विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, “मैं जानता हूं कि आप 25 साल से क्या सह रहे हैं। आपकी लड़ाई एक राजनीतिक पार्टी से नहीं है, यह लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं है। आपको समझना होगा कि यह लड़ाई किसके खिलाफ लड़ रहे हो| गांधी ने कहा कि, “बीजेपी ने सरदार पटेल जी की मूर्ति बनवाई। सरदार पटेल जी क्या थे, उन्होंने अपनी जिंदगी किन लोगों के लिए दी, वो किसके लिए लड़े? सरदार पटेल जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, वह गुजरात व हिंदुस्तान के किसानों की आवाज़ थे|



राहुल गांधी ने कहा कि,'अगर आप सरदार पटेल जी के भाषण सुनेंगे, तो उन्होंने अपनी जिंदगी में एक बार भी किसानों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा| सरदार पटेल जी ने गुजरात की लोकतांत्रिक संस्थाओं को खड़ा किया। सरदार पटेल जी के बिना 'Amul' खड़ा नहीं हो सकता था|



कांग्रेस सांसद ने कहा कि,'मैं गुजरात की जनता से पूछना चाहता हूं कि अगर आज सरदार पटेल जी होते तो क्या- - वह उद्योगपतियों का कर्ज़ माफ करते या किसानों का? - किसानों के खिलाफ काले कानून लाते?| एक तरफ तो सरदार पटेल जी की मूर्ति बनवाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी सोच पर आक्रमण करते हैं|



 गुजरात में भी हर किसान का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ करेंगे:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, “कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और कर्नाटक में किसानों का कर्ज़ माफ किया। हमने कहा कि सरदार पटेल जी जो काम करते थे, वह हम करके दिखाएंगे और हमने किसानों का कर्ज़ माफ करके दिखाया| हम गुजरात में भी हर किसान का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ करेंगे|



सरदार पटेल जी ने जिन संस्थाओं की नींव रखी थी, बीजेपी ने उन संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया:राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि, “देश में लड़ाई राजनीतिक पार्टियों के बीच में होती है, संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष रहती हैं, एक तरीके से एम्पायर का काम करती हैं। सरदार पटेल जी ने जिन संस्थाओं की नींव रखी थी, बीजेपी ने उन संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया है| गुजरात ड्रग का केंद्र बन गया है, सारे के सारे ड्रग मुंद्रा पोर्ट से मिल रहे हैं। लेकिन यहां पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आखिर कारण क्या है, जो कार्रवाई नहीं हो रही|



गुजरात में बिजली के रेट हिंदुस्तान में सबसे अधिक हैं

सांसद ने कहा कि,''गुजरात में उन उद्योगपतियों को जितनी भी जमीन चाहिए, सरकार उनको दे देती है। लेकिन अगर गरीब आदिवासी हाथ जोड़कर जमीन मांगें तो उन्हें जमीन नहीं दी जाती| गुजरात में बिजली के रेट हिंदुस्तान में सबसे अधिक हैं।  वही दो-तीन कंपनियां हैं, नेक्सस चल रहा है, आपकी जेब में से पैसा निकलता है, उन्हीं दो-तीन उद्योगपतियों की जेब में जाता है|



गुजरात ऐसा प्रदेश है, जहां पर आंदोलन के लिए परमिशन लेनी पड़ती है

राहुल गांधी ने कहा कि, गुजरात ऐसा प्रदेश है, जहां पर आंदोलन के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। अगर आप अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहो तो उन्हीं उद्योगपतियों से परमीशन लेनी पड़ेगी।  यह है गुजरात| 



क्या सरदार पटेल ने अंग्रेजों से आंदोलन के लिए परमीशन ली थी? क्या अंग्रेजों के पास जाकर कहा था कि भैया हमें आंदोलन की परमीशन दो? अगर आज सरदार पटेल होते और उनसे आप कहते की आंदोलन के लिए सरकार की परमीशन लेनी पड़ेगी तो सरदार पटेल कहते, ऐसी सरकार को निकाल बाहर फेंकों। 



गुजरात की स्ट्रेंथ बड़े उद्योगपति नहीं 'छोटे व मध्यम व्यवसाय थे'

गुजरात की स्ट्रेंथ बड़े उद्योगपति नहीं छोटे व मध्यम व्यवसाय थे। - क्या गुजरात की सरकार छोटे व मध्यम व्यवसायों की मदद करती है - क्या गुजरात की सरकार छोटे व मध्यम व्यवसायों की मदद करती है|



नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे दुकानदारों का नुकसान किया

कांग्रेस सांसद ने कहा कि,'नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे दुकानदारों का नुकसान किया है। अगर किसानों को, मजदूरों और  स्मॉल-मीडियम बिजनेस को फायदा नहीं, तो फिर फायदा किसको हुआ? फायदा उन्हीं बड़े उद्योगपतियों को|



सरदार पटेल जी भी आपकी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, कांग्रेस के नेता थे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि,आप किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हो, आप उसी विचारधारा (BJP) के खिलाफ लड़ रहे हो, जिस विचारधारा के खिलाफ सरदार पटेल जी लड़ रहे थे| सरदार पटेल जी भी आपकी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, कांग्रेस के नेता थे| गुजरात की जनता तंग है, गुजरात की जनता गुस्से में है, गुजरात की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। बस आपको जनता के साथ खड़ा होना है, गुजरात की जनता की सरकार, कांग्रेस की सरकार बन जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।