अहमदाबाद: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस कर्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में पटेल की मूर्ति लगाई गई लेकिन स्कूल बंद कर दिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि पटेल आज होते तो वह भी ऐसा नहीं चाहते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन नाम से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 'इस दौरान राहुल गांधी ने गुजरात की जनता से 10 लाख तक के इलाज, 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत 8 वादे किए।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे।
कांग्रेस के वादे: - किसानों का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ - कोरोना मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख - किसानों के बिजली बिल माफ व 300 यूनिट बिजली फ्री, - 3,000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे - लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा, - दूध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की सब्सिडी देंगे - गैस सिलेंडर ₹500 में देंगे, 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे
राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के सत्ता में आने पर 3 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया| राहुल गांधी ने ट्वीट किया,गुजरात के मेरे सभी भाई-बहनों से हमारे वचन:
1. ₹500 में गैस सिलेंडर
2. 300 यूनिट बिजली मुफ़्त
3. ₹10 लाख तक मुफ़्त इलाज
4. किसानों का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ़
5. 3000 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल
6. कोरोना पीड़ित परिवारों को ₹4 लाख मुआवज़ा
7. दुग्ध उत्पादकों को 1 लीटर पर ₹5 की सब्सिडी
8. सरकारी नौकरियों में कांट्रैक्ट सिस्टम बंद और युवाओं के लिए ₹3000 का बेरोज़गारी भत्ता
कांग्रेस सांसद ने कहा कि,' हम गुजरात की जनता के लिए काम करेंगे, भाजपा की तरह 2-3 'मित्रों' के लिए नहीं। ये हमारा संकल्प है और गुजरात की जनता कांग्रेस को जिताएगी।
गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, सारे के सारे 'ड्रग' मुंद्रा पोर्ट से मिल रहे
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।
सिलेंडर, बिजली, शिक्षा और रोजगार पर किए यह वादे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
साबरमती आश्रम पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी साबरमती आश्रम भी पहुंचे। उन्होंने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वे एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। साबरमती नदी के किनारे स्थित आश्रम से निकलने से पहले आगंतुक पुस्तिका में राहुल ने लिखा, ‘आश्रम में आना हमेशा ही प्रेरणादायी होता है। धन्यवाद।’