मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी, रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव

लखनऊ, 20 सितंबर: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को नामित किया गया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने शनिवार को राजधानी मे…

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी, रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव
यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी, रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ, 20 सितंबर: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को नामित किया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने शनिवार को राजधानी में आयोजित कार्सयसमिति 

की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं आज समाज समाचारपत्र के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को यूपीडब्लूजेयू का प्रदेश महामंत्री नामित किया है। वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर व आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव का जिम्मा दिया गया है।

नए पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाई बन चुकी है और जल्दी ही सभी जिलों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।


आईएफडब्लूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अनुमोदन आमसभा से कराया जाएगा।

आज की बैठक में यूपीडब्लूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा व अन्य साथी शामिल रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।