निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ ‘भड़काऊ’ बयान देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ़्तार
अजमेर: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयान देने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया| अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ ‘भड़काऊ’ बयान देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News
अजमेर: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयान देने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया| अजमेर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के आरोप में कल रात अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया| खादिम ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर काटने वाले को कैमरे के सामने अपना घर कथित तौर पर देने का ऐलान किया था|
अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया,''हमें सूचना मिली थी कि दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती द्वारा भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है जिसके बाद मामले में FIR दर्ज़ कर सलमान चिश्ती को उनके घर से पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने नूपुर शर्मा के संबंध पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी|
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया,'''वीडियो में जैसा प्रतीत हो रहा है उससे लग रहा है कि उन्होंने कुछ नशा किया था। यह हिस्ट्रीशीटर भी रहे हैं और इनके ख़िलाफ़ 13 मामले भी दर्ज़ हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।