मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भडकाऊ भाषण देने वाला फरार गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ़्तार, पनाह देने वालों को भी हिरासत में लिया गया

अजमेर: अजमेर पुलिस ने भडकाऊ भाषण के आरोप में गौहर चिश्ती को गिरफ़्तार किया। गौहर चिश्ती को अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी। आरोपी गौहर ने मौन जुलूस के दौरान हिंसा भड़काने…

भडकाऊ भाषण देने वाला फरार गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ़्तार, पनाह देने वालों को भी हिरासत में लिया गया
भडकाऊ भाषण देने वाला फरार गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ़्तार, पनाह देने वालों को भी हिरासत में लिया गया | फ़ोटो: TVL News

अजमेर: अजमेर पुलिस ने भडकाऊ भाषण के आरोप में गौहर चिश्ती को गिरफ़्तार किया।  गौहर चिश्ती को अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी। आरोपी गौहर ने मौन जुलूस के दौरान हिंसा भड़काने वाले नारे लगाए थे।



अजमेर के SP चुना राम ने कहा कि,''अजमेर के दरगाह में 17 जून को एक जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों ने विवादित भाषण दिया था।मुकदमा दर्ज़ कर 4 लोगों को गिरफ़्तार किया था।मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती फरार था जिसको हैदराबाद से हिरासत में लिया है। इसको शरण देने वाले को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है|



SP चुना राम ने बताया कि,'' इसके बैंक खातों की जानकारी और इसके किस-किस के साथ और किन घटनाओं में संबंध हैं उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। कॉल डिटेल्स की भी जानकारी की जा रही है। यह हैदराबाद में करीब 1 जूलाई से था। इसने निज़ाम गेट से भड़काऊ भाषण दिया था जिसमें इसको गिरफ़्तार किया है|



अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि भड़काऊ भाषण मामले में फरार चल रहे गौहर चिश्ती को अजमेर पुलिस के दल ने गुरुवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दल उसे शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर अजमेर लेकर आएगा।



 उन्होंने आगे बताया कि गौहर चिश्ती के खिलाफ भड़काऊ भाषण को लेकर 25 जून को FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार च?? रहा था और 29 जून के बाद से वह राजस्थान के बाहर चला गया था। उसे गुरुवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही जिस के मकान में वह जाकर ठहरा था उस मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस उसे अजमेर लेकर आएगी। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।