मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पोको इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने अक्षय कुमार

मुंबई: पोको इंडिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। यह कदम ब्रांड की युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी को नए अंदाज में पेश करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह घोष…

पोको इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने अक्षय कुमार
पोको इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने अक्षय कुमार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: पोको इंडिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार  अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। यह कदम ब्रांड  की युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी को नए अंदाज में पेश करने की प्रतिबद्धता को  दिखाता है। यह घोषणा पोको की बहुप्रतीक्षित X7 सीरीज़ के लॉन्च से पहले की  गई है। 


अक्षय कुमार की  निडरता और उनके बड़े फैन बेस के कारण, वह पोको के “मेड ऑफ़ मैड” विज़न के  आदर्श प्रतिनिधि बनते हैं। उनकी यह साझेदारी X7 सीरीज़ के कैंपेन “एक्सीड  योर लिमिट्स” के संदेश से पूरी तरह मेल खाती है, जो यूजर्स को सीमाओं से  बाहर निकलने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करती है।


पोकोX7  सीरीज़ प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाल मचाने  आ गई है। पोको X7 में 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जो अपनी श्रेणी  में सबसे टिकाऊ है। वहीं, X7 Pro 6550mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है,  जिसमें एडवांस्ड सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी और सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट का  उपयोग किया गया है। दोनों मॉडल Xiaomi HyperOS 2.0 से लैस हैं, जो बेहतरीन  परफॉर्मेंस के लिए नई पीढ़ी की AI तकनीक पेश करता है। POCO X7 5G और X7 Pro  5G फ्लैगशिप-लेवल इनोवेशन को किफायती कीमत पर पेश करते हुए टिकाऊपन,  परफॉर्मेंस और वैल्यू के नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं।


*POCO  इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन* ने कहा, "POCO में हम हमेशा अलग सोचने  और नई टेक्‍नोलॉजी देने पर विश्वास करते हैं। अक्षय कुमार का निडर  व्यक्तित्व और उनकी जबरदस्त लोकप्रियता हमारे ब्रांड के लिए एकदम सही है,  जो सीमाओं को तोड़ने और बेहतर वैल्यू देने के लिए जाना जाता है। X7 सीरीज़  के लॉन्च के साथ उनकी यह साझेदारी हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हम  अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए हमेशा तैयार हैं।"


*बॉलीवुड  अभिनेता अक्षय कुमार* ने कहा, "POCO के साथ जुड़ना मेरे लिए एक रोमांचक  शुरुआत है। मैंने हमेशा ऐसे ब्रांड को सराहा है जो अलग सोचने और कुछ नया  करने का साहस रखते हैं। POCO का 'मेड ऑफ़ मैड' दर्शन और नवाचार के प्रति  इसका जुनून मेरे व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता है। X7 सीरीज़ का कैंपेन  'एक्ससीड योर लिमिट्स' उस ऊर्जा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, जिसमें  बाधाओं को पार कर नई ऊंचाइयों को छूने का हौसला हो। मैं इस सफर का हिस्सा  बनकर बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि यह ब्रांड भारत के युवाओं को  साहसिक विकल्प अपनाने और टेक्नोलॉजी में नई संभावनाएं तलाशने के लिए  प्रेरित करेगा।"


यह  साझेदारी POCO के लिए एक बड़ा कदम है, जो इसके विकास और भारतीय टेक्नोलॉजी  बाजार में अपने नेतृत्व को और मजबूत करने का संकेत देता है। अक्षय कुमार के  साथ यह गठजोड़ ब्रांड को नए दर्शकों तक पहुंचाएगा। POCO X7 सीरीज़ का  बहुप्रतीक्षित लॉन्च 9 जनवरी को शाम 5:30 बजे होने वाला है, जो  उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन और परिवर्तनकारी अनुभव लेकर आएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।